फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PM Surya Ghar Yojana will meet the energy needs of the poor

Jind News: गरीबों की ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करेगी पीएम सूर्य घर योजना

Sat, 13 Jul 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana will meet the energy needs of the poor
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के ऐसे परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है वे योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोलर पैनल लगाने का खर्च 1 लाख 10 हजार रुपये है। 60 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार और 50 हजार रुपये हरियाणा सरकार देगी। इस योजना का लाभ लेने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा। जो अतिरिक्त बिजली बचेगी उसको सरकार खरीदेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह बेहतरीन योजना है जिससे समाज के गरीब वर्ग की ऊर्जा संबंधित जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। योजना से गरीब परिवारों का ऊर्जा खर्च लगभग शून्य हो जाएगा। अगर खपत से ज्यादा बिजली का उत्पादन सोलर पैनल से किया जाएगा वह बिजली विभाग के खाते में जाएगा। इसका भुगतान सरकार की ओर से उक्त मकान मालिक को किया जाएगा। यह योजना गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में लाभकारी होगी। योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को अपनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed