फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pledged to plant and take care of trees

Jind News: पौधरोपण कर देखभाल का लिया संकल्प

Tue, 29 Jul 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pledged to plant and take care of trees
28जेएनडी03-राजकीय आईटीआई में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ सदस्
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भारत की बंजर भूमि को हरा भरा बनाना विषय पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य नरेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि पौधरोपण न केवल वायु की गुणवत्ता सुधारता है, बल्कि भूमि क्षरण को रोकने, जैव विविधता को संरक्षित करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी सहायक होता है। विशेष रूप से बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ व हरित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधरोपण एक आवश्यक पहल है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने यह संकल्प भी लिया कि वह लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता फैलाएंगे। इस मौके पर संस्थान के अधीक्षक जोगेंद्र सिंह श्योराण, वर्ग अनुदेशक केवल जुलानी, मंगल सिंह, सुरेंद्र खटकड़, एनसीसी अधिकारी नसीब सिंह और मनदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed