फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players showed their strength in district level football under 17

Jind News: जिलास्तर फुटबॉल अंडर 17 में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 31 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 31 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in district level football under 17
30जेएनडी34-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में विजेता टीम को सम्मानित करते
नरवाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में आयोजित जिला स्तरीय स्कूल गेम्स में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक विजेंद्र और कोच सतपाल बिढान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। टीम की जीत पर अध्यापक प्रदीप जागलान ने खुशी जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने इस सफलता को संभव बनाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि यह उपलब्धि टीम भावना, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विद्यालय के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित कुमार, पूर्व प्रधान सूबेदार सुखबीर शर्मा, बलजीत शर्मा और रघु गोयत ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed