{"_id":"68740640603ee36b9009c8d3","slug":"players-shine-in-haryana-state-swimming-competition-jind-news-c-200-1-bgh1002-116093-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में छाए खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में छाए खिलाड़ी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वाटिक अकादमी में 7 से 12 जुलाई तक राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल 1200 तैराकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया और जिसमें कुल 38 पदक (जिसमें 14 स्वर्ण, 7 रजत और 17 कांस्य पदक) जीतकर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
विद्यालय के दो विद्यार्थियों, जयवर्धन और दिव्यांशु गुलिया ने प्रतियोगिता में विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते उनका चयन आगामी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो अगस्त माह में अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी। जिसमें देशभर से चुने हुए प्रतिभागी भाग लेंगे। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्य ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। वहीं स्कूल निदेशिका शैलजा जून ने कहा कि, विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का अवसर मिला। साथ ही साथ खेलों के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --