{"_id":"6a3acddd445d3862bf0b130e","slug":"players-of-gmss-athletics-sports-nursery-performed-brilliantly-jind-news-c-199-1-sroh1009-155563-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 400 मीटर दौड़ में क्रिश ने जीता स्वर्ण, रिले स्पर्धा में बालिका टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 400 मीटर दौड़ में क्रिश ने जीता स्वर्ण, रिले स्पर्धा में बालिका टीम रही अव्वल
विज्ञापन
23जेएनडी13: जीएमएसएस एथलेटिक्स खेल नर्सरी के खिलाड़ी जीते गए पदक दिखाते हुए। स्रोत : कोच
सफीदों। रोहतक में आयोजित खेल प्रतियोगिता-2026 में जीएमएसएस एथलेटिक्स खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक जीते। अंडर-14 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में क्रिश ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्हें 2100 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
अंडर-12 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक और 1100 रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। अंडर-10 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सत्यम ने चौथा स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया।
अंडर-8 बालक वर्ग में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें पदक के साथ 300 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी वर्ग में निहाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पदक और 200 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
अंडर-12 बालिका वर्ग की 1600 मीटर रिले दौड़ में जन्नत, मुक्ता, अंशिका और सीरत की टीम ने ने स्वर्ण पदक जीतकर खेल नर्सरी का गौरव बढ़ाया।
खिलाड़ियों की सफलता पर कोच और प्रधानाचार्य ने दी बधाई
खेल नर्सरी के कोच प्रमोद फौजी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समर्पण और सही मार्गदर्शन से ही उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।