फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players of Aadhar Shila School won medals in Yogasana Sports Championship

Jind News: योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में आधारशिला स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Mon, 06 Jul 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Players of Aadhar Shila School won medals in Yogasana Sports Championship
06जेएनडी1:- प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्कूल की निर्देशिका अंजू
जींद। सोनीपत में आयोजित तीन दिवसीय नार्थ इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शहर के आधारशिला स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सतवीर सिंह गहलावत ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की निर्देशिका अंजू सिहाग पहुंचीं। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक प्रदीप लाठर ने बताया कि सोनीपत में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय नार्थ इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्राएं मनस्वी और मैत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिग्विजय ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। स्कूल की निर्देशिका अंजू सिहाग ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और अनुशासन का भी आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed