{"_id":"60e5f7048ebc3ebf5409bf9b","slug":"plants-gifted-to-the-guests-on-the-wedding-to-give-the-message-of-saving-the-environment-jind-news-rtk616578751","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए शादी पर मेहमानों को उपहार में भेट किए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए शादी पर मेहमानों को उपहार में भेट किए पौधे
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर एक पिता ने बेटी की शादी समारोह में आने वाले मेहमानोें को पौधे भेंट किए। सफीदों रोड पर आयोजित समारोह में पहुंचे मेहमानों में 400 पौधे बांटे गए।
रधाना गांव निवासी शिक्षक जगदीश कुमार की बेटी निशा की शादी रोहतक के गौड़ कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. हिमांशु के साथ हुई। निशा लंबे समय से बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी रही हैं। ऐसे में परिवार ने शादी के मौके पर समाज के लिए कुछ करने का फैसला लिया और तय किया कि सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए जाएंगे। इस मौके पर स्वामी आर्यवेश, बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या, राष्ट्रीय संयोजक प्रवेश आर्या, डॉ. श्यामदेव आचार्य, कर्नल आरके सिंह भी मौजूद रहे।
लोगों ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं। पेड़ नहीं होते तो पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होता। उन्होंने नव दंपती निशा व डॉ. हिमांशु को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में परोपकार को महत्व देना तथा राष्ट्र व संस्कृति की सुरक्षा को हमेशा महत्व देने के लिए कहा। पूनम आर्या ने कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें तो वे एक सुंदर समाज का निर्माण करने में सक्षम रहेंगी।