{"_id":"68812896f88110aefa096b8c","slug":"planting-of-forestry-plants-is-essential-for-natural-farming-dr-karmchand-jind-news-c-199-1-jnd1002-138249-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खेती के लिए वानिकी पौधों का रोपण जरूरी : डॉ. कर्मचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक खेती के लिए वानिकी पौधों का रोपण जरूरी : डॉ. कर्मचंद
Wed, 23 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
23जेएनडी14-हमेटी में प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद मुख्यातिथि और किसान। स्रोत हमेटी
जींद। हमेटी में चल रहे प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के समापन अवसर पर निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि बारिश का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उचित समय है। पेड़ पौधों से भूमि में लाभकारी जीवाणुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम व हिसार में ऑर्गेनिक मंडी खोलने का निर्णय लिया है जहां पर किसान प्राकृतिक तरीके से पैदा की गई अपनी फसलों को उचित मूल्य में बेच सकेंगे।
प्राकृतिक खेती के ट्रेनर डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि हमेटी की ओर से इस वर्ष लगभग 200 किसानों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हमेटी में विभिन्न जिलों के युवा व महिला किसानों को भी प्राकृतिक खेती बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
हमेटी के उपनिदेशक डॉ. रणजीत सिंह सग्गू ने प्रशिक्षण ले रहे किसानों से अपील की है कि वे अपने साथ-साथ अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करें तथा हमेटी में सीखी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी से अन्य किसानों को भी अवश्य अवगत करवाएं।