फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Plant trees, life is not possible without oxygen even for five minutes

Jind News: पौधे लगाएं, ऑक्सीजन के बिना पांच मिनट भी जीवन संभव नहीं

Sun, 21 Jul 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Plant trees, life is not possible without oxygen even for five minutes
20जेएनडी08 : हमेटी में पौधरोपण करते जिला बागवानी अ​धिकारी कमल सैनी व अन्य अ​धिकारी। संवाद
जींद। हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (हमेटी) में शनिवार को डॉ. बीपी राणा के नेतृत्व में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे खाद-बीज विक्रेताओं ने फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में रोहतक जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कमल सैनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मानव जीवन में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. कमल सैनी ने कहा कि पौधे ही हैं जो हमें मुफ्त में शुद्ध ऑक्सीजन देेते हैं। ऑक्सीजन के बिना हमारा जीवन 5 मिनट भी संभव नहीं है। पेड़-पौधों से ही हमें फल व ईंधन के लिए लकड़ी मिलती है। बढ़ते शहरी और औद्योगीकरण से पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं। इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। मास्टर ट्रेनर डॉ. सुभाष ने बताया कि बागवानी विभाग अपनी पौधशाला में बढ़िया किस्म के फलदार पौधे तैयार किए हैं, जिसे किसानों को रियायती दामों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बढ़िया किस्म के फलदार पौधे लेने के लिए किसान अपने जिले के बागवानी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. संजीव कुमारी ने बताया कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध व सुरक्षित बनाने में हमारी मदद करते हैं। वातावरण में फैली जहरीली गैसों को अवशोषित कर हमें शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध करवाते हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाकर उसका पालन-पोषण करना चाहिए ।

20जेएनडी08 : हमेटी में पौधरोपण करते जिला बागवानी अधिकारी कमल सैनी व अन्य अधिकारी। संवाद

20जेएनडी08 : हमेटी में पौधरोपण करते जिला बागवानी अधिकारी कमल सैनी व अन्य अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed