{"_id":"681e5574903b54d96e043af7","slug":"pittu-haryanas-womens-team-defeated-jharkhands-team-and-won-gold-jind-news-c-199-1-jnd1002-134398-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पिट्टू... हरियाणा की महिला टीम ने झारखंड की टीम को हरा जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पिट्टू... हरियाणा की महिला टीम ने झारखंड की टीम को हरा जीता गोल्ड
विज्ञापन
09जेएनडी08-इंदौर में हुई पिट्टू प्रतियोगिता के मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्र
जींद। हरियाणा सब जूनियर महिला वर्ग टीम ने पिट्टू खेल में झारखंड की टीम को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया है। पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5वीं सीनियर और दूसरी सब जूनियर राष्ट्रीय पिट्टू खेल प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर मध्य प्रदेश में पांच मई से लेकर नौ मई तक हुआ।
इसमें हरियाणा राज्य की सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा सब जूनियर महिला वर्ग टीम ने फाइनल मैच में टीम हरियाणा ने झारखंड की टीम को 70-48 के अंतराल से हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। टीम में ननजोत ढिल्लों, रिया ढिल्लों, झील से रूहानी, हैबतपुर से ईशानी, सपना दनौदा, पंचकूला से अंकिता, नमनदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग फाइनल मैच में मध्यप्रदेश से हार का सामना करने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
हरियाणा पिट्टू पुरुष वर्ग में हैबतपुर गांव से रवि, अंकुश, नसीब, अनिकेत, आदर्श, लक्ष्य, विनय, सिंधवीखेड़ा से अंकुश, दनौदा से सूरज, सुनील, जींद से आदर्श, तरुण, पंचकूला से सुखविंदर शामिल रहे। हरियाणा टीम महिला वर्ग में फाइनल मुकाबले में गुजरात की टीम को 65-45 के अंतराल से हराया और गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया।
विज्ञापन
हरियाणा महिला पिट्टू टीम में खेड़ीतलोड़ा से निशा, खुशी, रितु और मनीषा, ईक्कस से आशा, जींद से अंजलि और तमन्ना, फतेहाबाद से प्रेरणा, पानीपत से सपना, कैथल से मंदीप कौर टीम में मौजूद रही। हरियाणा टीम के कोच रुबी, मोनिका, अंकिता, रेखा और सुमित हैं। पिट्टू एसोसिएशन हरियाणा की प्रधान सुमन देवी ने बताया कि पिट्टू खेल हमारा धार्मिक खेल है, जो महाभारत काल से खेल प्रचलन में हैं।