फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   pillukhada railway station

पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य शुरू

Sun, 28 Feb 2016 12:02 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
pillukhada railway station
 
विज्ञापन

आरक्षण के दौरान क्षेत्र में तोड़फोड़ व आगजनी से नष्ट हुई सरकारी संपत्ति के आकलन के बाद अब सरकारी कार्यालयों की बिल्डिंग को दोबारा से खड़ा करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी के तहत पिल्लूखेड़ा के रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के रफ्तार पकड़ने के बाद क्षेत्र के लोगों को यहां पर जल्द ही ट्रेन के चलने की उम्मीद भी जगी है। ट्रेन का आवागमन शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि गत 20 फरवरी को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने उप-तहसील कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, रेलवे स्टेशन, पटवार भवन तथा पिल्लूखेड़ा थाने की बिल्डिंग में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ सरकारी बिल्डिंगों को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


इससे उप-तहसील कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, पटवार भवन व थाने में रखा सरकारी रिकार्ड व अन्य सभी उपकरण आग की भेंट चढ़ गए थे। इसके बाद से यहां पर सभी सरकारी कार्यालयों का कामकाज बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से यहां पर रेल सेवा भी ठप पड़ी है। इसके चलते रेल से जींद व पानीपत की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन रेलवे ने अब यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्टेशन की मरम्मत के कार्य में तेजी लाई है।
टिकट खिड़की की अस्थाई व्यवस्था की गई है, वहीं इलेक्ट्रानिक्स पैनल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। अगर इसी गति से स्टेशन का निर्माण चलता रहा तो उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर यहां पर दोबारा से रेल सेवा शुरू हो जाएगी। बॉक्स

तहसील कार्यालय में नहीं शुरू हो पा रहे रजिस्ट्री व अन्य कामकाज
उत्पातियों द्वारा तहसील कार्यालय को आग के हवाले करने के बाद तहसील कार्यालय पूरी तरह से जलकर खंडहर बन चुका है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से यहां रजिस्ट्री, एफिडेविट, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण सहित अन्य जरूरी कामकाज बंद पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed