फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Piles of dirt in Ward 10 of Uchana Kalan

Jind News: उचाना कलां के वार्ड 10 में लगे गंदगी के ढेर

Tue, 12 Nov 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Piles of dirt in Ward 10 of Uchana Kalan
11जेएनडी33: वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल के पास बंद नाली, नजर आ रही गंदगी। संवाद
उचाना। उचाना कलां के वार्ड नंबर 10 में गंदगी के ढेर से लोगों को बीमारी फैलने का डर है। लोगों ने कहा कि ब्राह्मण चौपाल के आसपास नाली जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कूड़ा-कर्कट भी जगह-जगह होने से मच्छर पनपने लगे है। लोगों को बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि कई बार वह नियमित रूप से सफाई की मांग कर चुके है। शिकायत के बाद एक बार आते हैं, लेकिन नियमित रूप से समाधान समस्या का नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

राजू शर्मा ने कहा कि मोहल्ले में सफाई नहीं हो रही है। नाली रुकी है। उन्होंने कहा कि कोई सफाई वाला नहीं आता है। प्रशासन का इस पर ध्यान नहीं है। हर बार शिकायत करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यह काफी पुरानी समस्या है। नालियों के बंद होने से चौक में गंदगी फैली है। नगर पालिका में शिकायत कर चुके है। शिकायत करने पर एक दिन आते है हैं और सफाई करके चले जाते हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। नाली बंद होने का कारण सफाई नहीं होना है। बारिश के समय नाली रुकने से पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण शास्त्री ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल प्रमुख जगह है। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे है। नालियां रुकी हुई हैं। पुली रुकी है। कोई खोलने वाला नहीं है। पानी ओवरफ्लो होने से गली में भरता है, इसके कारण मच्छर होने से बीमारी फैलती है। मोहल्ले के लोग लंबे समय से परेशानी है।

नगर पालिका सचिव विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उचाना कलां में ब्राह्मण चौपाल के आस-पास नालियां बंद होने की शिकायत आई है। स्टॉफ, सफाई दरोगा को सफाई करवाने के निर्देश दे दिए गए है। सफाई करवा दी जाएगी, पहले इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।

11जेएनडी33: वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल के पास बंद नाली, नजर आ रही गंदगी। संवाद

11जेएनडी33: वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल के पास बंद नाली, नजर आ रही गंदगी। संवाद

11जेएनडी33: वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल के पास बंद नाली, नजर आ रही गंदगी। संवाद

11जेएनडी33: वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल के पास बंद नाली, नजर आ रही गंदगी। संवाद

11जेएनडी33: वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल के पास बंद नाली, नजर आ रही गंदगी। संवाद

11जेएनडी33: वार्ड नंबर 10 में ब्राह्मण चौपाल के पास बंद नाली, नजर आ रही गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed