फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pickup driver attacked with knife in attempt to rob, pistol snatched from vegetable vendors Rs 14700

लूट के प्रयास में पिकअप चालक पर चाकू से हमला, पिस्तौल दिखा सब्जी विक्रेताओं से छीने 14700 रुपये

Wed, 30 Dec 2020 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver attacked with knife in attempt to rob, pistol snatched from vegetable vendors Rs 14700
नरवाना। क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बुधवार अल सुबह कार सवार युवकों ने दो वारदात को अंजाम दिया। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ढाकल गांव के नजदीक बुधवार अल सुबह कार सवार तीन युवकों ने नरवाना सब्जी मंडी में सब्जी लेने आ रहे तीन विक्रेताओं से पिस्तौल के बल पर 14700 रुपये छीन लिए। इससे पहले कार सवारों ने रेलवे ओवरब्रिज पर खड़ी पिकअप गाड़ी के चालक से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर उस पर चाकुओं से कई वार कर दिए। पिकअप चालक को बुधवार सुबह घायलावस्था में नागरिक अस्पताल नरवाना में लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव शिमला निवासी जगबीर, कुलदीप व सिंगवाल निवासी गुरदेव बुधवार अल सुबह करीब चार बजे बाइकों के पीछे छोटी ट्राली जोड़कर नरवाना सब्जी मंडी जा रहे थे। ढाकल गांव के पास एक कार से तीन युवक उतरे और उन्हें रुकवाकर पिस्तौल तान दी। कार सवार बदमाश जगबीर से सात हजार, कुलदीप से चार हजार और गुरदेव से 3700 रुपये छीनकर फरार हो गए। इससे पहले कार सवार युवकों ने नरवाना रेलवे ओवरब्रिज के बाद खराब खड़ी पिकअप चालक यमुनानगर निवासी बलवीर से लूट का प्रयास किया। इस पर बलवीर ने जब विरोध किया तो युवकों ने चाकुओं से दो-तीन वार कर दिए। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतपाल ने कहा कि चालक बलवीर से लूट हुई या नहीं बयान दर्ज होने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने फिलहाल सब्जी विक्रेताओं के बयान पर कार सवार तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed