{"_id":"6a397e924da05f38c30326d6","slug":"physical-science-and-economics-have-fewer-applications-than-seats-jind-news-c-199-1-sroh1009-155526-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फिजिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में सीटों से कम आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फिजिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में सीटों से कम आवेदन
विज्ञापन
22जेएनडी11: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए। स्रोत: कॉल
जींद। जिले के सरकारी कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है लेकिन कुछ संकाय ऐसे हैं जिनमें अब भी सीटों के मुकाबले आवेदन कम हैं। संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में बीए इकोनॉमिक्स और बीएससी फिजिकल साइंस, जबकि राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम और बीएससी फिजिकल साइंस में निर्धारित सीटें अभी तक नहीं भर पाई हैं।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर 15 जून किया गया था। इसी बीच 27 जून को पहली मेरिट सूची जारी करने का कार्यक्रम भी तय किया गया था लेकिन विभाग ने पूर्व शेड्यूल रद्द कर केवल आवेदन की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है।
नई मेरिट सूची कब जारी होगी इसे लेकर अभी कोई अलग कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में 13 पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 2590 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बीए इकोनॉमिक्स में 40 सीटों के मुकाबले केवल 29 आवेदन आए हैं जबकि बीएससी फिजिकल साइंस में 300 सीटों के लिए 153 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
इसके विपरीत बीए आर्ट्स की 600 सीटों के लिए 1367 और बीसीए की 120 सीटों के लिए 367 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राजकीय महिला कॉलेज में नौ पाठ्यक्रमों के लिए 1453 आवेदन आए हैं। यहां बीकॉम की 200 सीटों के मुकाबले 143 और बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों के लिए 103 आवेदन ही पहुंचे हैं। वहीं बीए आर्ट्स की 400 सीटों के लिए 847 और बीएससी लाइफ साइंस की 60 सीटों के लिए 209 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बाक्स
अधिकांश संकायों में पर्याप्त आवेदन प्राप्त हुए हैं। केवल एक-दो विषय ऐसे हैं जिनमें विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। मेरिट सूची का नया शेड्यूल उच्चतर शिक्षा विभाग से जारी होने के बाद विद्यार्थियों को इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद