फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Phone on the control room said that the ration is over, all the items found in the house were found during the investigation

कंट्रोल रूम पर फोन कर राशन खत्म होने की कही बात, जांच में घर में खाने का मिला सभी सामान

Thu, 02 Apr 2020 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Phone on the control room said that the ration is over, all the items found in the house were found during the investigation
पालवां गांव में फोन कर खाना मांगने वाले के घर पहुंचने के बाद पटवारी रामबिलास घर में उपबल्ध खाने-प? - फोटो : Jind
कोरोना वायरस के चलते उपमंडल कार्यालय में प्रशासन द्वारा शुरू किए गए कंट्रोल रूप में फोन आया कि पालवां गांव में घर मे राशन नहीं होने के चलते खाना नहीं बना है। इसलिए जरूरतमंद के घर पर राशन पहुंचाया जाए। जब इसकी जानकारी मिलने के बाद पटवारी रामबिलास, मलखान व वीरेंद्र बताए गए पते पर पहुंचे तो वो देख कर आश्चर्यचकित रह गए कि जिसने फोन किया था उसके पास जरूरत का सारा सामान है। टीम द्वारा सामान की विडियो बनाई गई। यहां आटा, चावल और दाल सहित अन्य जरूरत का सामान था।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कोथ ने कहा कि बिना जरूरत के जो राशन व भोजन के लिए फोन करेंगे उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी पहला ऐसा मामला सामने आया है तो, उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। लोगों को चाहिए कि अगर जरूरतमंद के पास राशन व भोजन नहीं है तो कॉल करें, ताकि जरूरतमंद को ही राशन व भोजन पहुंचाया जा सके। अब जहां से भी इस तरह की कॉल आएगी पहले पता करवाया जाएगा कि फोन करने वाले व्यक्ति को राशन और भोजन की जरूरत है या नहीं। जरूरतमंद परिवार को किसी तरह की परेशानी खाने के लिए नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed