फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Phirni of 40 villages will be illuminated at a cost of Rs 4 crore

Jind News: 4 करोड़ की लागत से रोशन होंगी 40 गांवों की फिरनी

Fri, 14 Jun 2024 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Phirni of 40 villages will be illuminated at a cost of Rs 4 crore
जींद। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर ने बताया कि शहर की तर्ज पर गांवों में भी सुविधाएं ग्रामीणों को मिले इस पर सरकार का विशेष ध्यान है। एलईडी लाइट लगने से गांव की फरनी पर रात को अंधेरा नहीं होगा। जिससे महिलाओं को भी अल सुबह व देर शाम को सैर करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होंगी। नशेड़ी और शरारती तत्व अंधेरे का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के 40 गांवों में तीन करोड़ 90 लाख 84 हजार रुपये की लागत से फिरनी जगमग होंगी। फिरनी पर एलईडी लाइट लगाने के लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर लगा दिया है। जिले के सभी आठ ब्लाकों के पांच-पांच गांवों की फिरनी पर ये एलईडी लाइट लगेंगी। इनमें जींद ब्लाक के अमरहेड़ी, बीबीपुर, राजपुरा, सिवाहा, बरसोला, जुलाना ब्लाक के बुढ़ाखेड़ा लाठर, बुआना, ढिगाना, किलाजफरगढ़, किनाना, पिल्लूखेड़ा ब्लाक के भंभेवा, भूरायण, गांगोली, जामनी, लुदाना, सफीदों ब्लाक के बहादुरगढ़, बिटानी, मलिकपुर, पाजू कलां, सिवानामाल, अलेवा ब्लाक के बधाना, भिगाना, नगूरां निंबरान, संडील, शामदो, उचाना ब्लाक के बडनपुर, डूमरखां कलां, घोघड़ियां, काकड़ोद, खटकड़, नरवाना ब्लाक के भाणा ब्राह्मण, दबलैन, धरौदी, फरैण कलां, सिंगवाल, उझाना ब्लाक के ढाबी टेकसिंह, हमीरगढ़, कोयल, लौन, पिपलथा गांव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एलईडी लाइट लगने से आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। जींद जिले में पिछले कुछ समय में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को सरकार स्वीकृति दे चुकी है और बजट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed