Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PHC Karsindhu will be upgraded with Rs 20 crore.

Jind News: 20 करोड़ से पीएचसी करसिंधु होगा अपग्रेड

Thu, 19 Feb 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
PHC Karsindhu will be upgraded with Rs 20 crore.
18जेएनडी24-उचाना धन्यवाद रैली में परियोजना का ​शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत प्रश
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनी है। उचाना में विकास के पहिये को अब तीव्र गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) करसिंधु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)में अपग्रेड करने की घोषणा की। इस कार्य पर लगभग 20 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को उचाना में धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। विधायक देवेंद्र अत्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 103 करोड़ 31 लाख रुपये लागत की पांच विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 28 करोड़ 54 लाख रुपये लागत के तीन उद्घाटन और 74 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत के दो शिलान्यास शामिल हैं। इस दौरान विधायक पवन खरखौदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उचाना हरियाणा की धड़कन है। झूठे वायदे करके आपके वोटों की फसल तो पीढ़ियों तक काटी गई लेकिन प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में इस क्षेत्र का हक सूद समेत लौटाने का काम किया है। आगे भी यह जारी रहेगा। हलके में विकास कार्यों पर पिछले 11 वर्षों में 1 हजार 409 करोड़ रुपये इस सरकार में खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के दस साल के शासनकाल में मात्र 386 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में उचाना तहसील को उपमंडल और अलेवा उपतहसील को तहसील का दर्जा दिया गया। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जा रहा है।
विधायक देवेंद अत्री ने कहा कि अब उचाना ठहराव नहीं विकास चाहता है। उचाना में बड़े बड़े राजनीतिक घरानों को चुना। पहले चुने हुए लोग जीत कर दिल्ली और चंडीगढ़ से राजनीति करते थे। उन्हें उचाना से लेना-देना नही था। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में जो माहौल था उसे दूर करने का काम करते हुए उचाना की जनता ने भाजपा सरकार बनवाई।
इस अवसर पर चेयरमैन कोआपरेटिव सोसाइटी अमरपाल राणा, चेयरमैन गोसेवा आयोग श्रवण गर्ग, हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी जवाहर सैनी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जिला महामंत्री पुष्पा तायल, जितेंद्र रोड़, मीडिया काेआर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, चेयरमैन मार्केट कमेटी सुरेंद्र, मंडल अध्यक्ष संजय चहल, टेकराम कंडेला, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी प्रदीप कुमार, एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम दलजीत सिंह, एसडीएम जगदीश चंद्र, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, एसडीएम होशियार सिंह, डीएमसी सुरेंद्र दून, सीटीएम मोनिका रानी मौजूद रहे।
बॉक्स
किसी की पेंशन नहीं काटी : कृष्ण बेदी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस की यहां से पांच सीट आई थी ऐसे ही चौधरी देवीलाल भी यहां से जीते लेकिन अब यहां की जनता भाजपा पर राजी है। सरकार ने ना किसी की पेंशन बंद की है ना किसी के काटने की योजना थी। सिर्फ जिनकी शिकायत थी अधिकारियों द्वारा उन्हें चेक करने के लिए रोका गया था।

बॉक्स

मुख्यमंत्री विकास कार्यों को गति दे रहे
डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक ही भाव है कि सत्ता नहीं, सेवा बड़ी होती है। राजनीति नहीं, जिम्मेदारी बड़ी होती है। इसी के तहत 90 विधानसभा में जाकर मुख्यमंत्री विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। सरकार ने जींद में नया बाईपास, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन और आईएमटी जैसी सौगात दी है।
इंसेट
-नरवाना के जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी (आरडी 56000 से 118000 तक) के जीर्णोद्धार किया जाएगा।
-खेल विभाग के तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखा कलां में निर्मित मल्टीपरपज हॉल का उद्घाटन किया गया।

-मुख्यमंत्री ने 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति को मजबूत करने और नए वाटर वर्क्स का शिलान्यास किया।

-30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से गांव छात्तर में सीवर योजना लागू के लिए आधारशिला रखी।

-थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर के खाल को 75 लाख से पक्का किया जाएगा।
-उचाना शहर की पुरानी और अधूरी सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा, जिस पर नौ करोड़ की लागत आएगी।

-पेगां गांव में जल निकासी योजना का विस्तार किया जाएगा। डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इन विकास कार्यों पर लगभग नौ करोड़ 33 लाख की राशि खर्च होगी।

-करसिंधु को महाग्राम योजना में शामिल कर वहां सीवर सिस्टम और एसटीपी जैसे कार्यो पर लगभग 50 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
-हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना हलके के विभिन्न गांवों की पांच करोड़ की लागत से पुरानी सड़कों को चौड़ा और मरम्मत कराई जाएगी। वहीं 25 किलोमीटर की नई सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा

18जेएनडी24-उचाना धन्यवाद रैली में परियोजना का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत प्रश

18जेएनडी24-उचाना धन्यवाद रैली में परियोजना का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत प्रश

18जेएनडी24-उचाना धन्यवाद रैली में परियोजना का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत प्रश

18जेएनडी24-उचाना धन्यवाद रैली में परियोजना का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत प्रश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed