फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Petrol pump dealers on the path of agitation for commission increase

Jind News: कमीशन वृद्धि के लिए आंदोलन की राह पर पेट्रोल पंप डीलर्स

Mon, 12 Feb 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump dealers on the path of agitation for commission increase
11जेएनडी11 : जींद शहर में ​​स्थित पेट्रोल पंप का फोटो। संवाद
जींद। पेट्रोल पंप डीलर्स का कमीशन नहीं बढ़ाने पर ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने आंदोलन की राह पकड़ ली है।
विज्ञापन

आंदोलन को लेकर डीलर्स ने रूपरेखा की घोषणा कर दी है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान तेलुराम गर्ग ने बताया कि ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की बैठक दो दिन रोहतक में हुई थी। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार व प्रदेश महासचिव मामनचंद गुप्ता ने की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान व जिला प्रतिनिधि शामिल हुए थे। सभी डीलरों में इस बात को लेकर रोष था कि 2017 से अब तक पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। नियमानुसार हर छह माह में कमीशन का बढ़ाया जाना निश्चित है। डीलर्स की लगभग 13 बार की कमीशन की बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने रोकी हुई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 और 23 फरवरी को डीलर्स कंपनियों से तेल नहीं खरीदेंगे, लेकिन पंपों पर तेल बिक्री सुचारु रूप से चलती रहेगी। यदि इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं होती है और कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो 29 फरवरी को पेट्रोल पंप डीलर्स हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के दौरान न तो पेट्रोल पंपों पर तेल बेचा जाएगा और न ही कंपनियों से तेल खरीदा जाएगा। बैठक में जिला महासचिव राकेश बंसल, आत्मा राम, विनोद नैन, सुरेश राठी, अमित राठी, अमित मित्तल, कृष्ण शर्मा, दीपांशु सिंगल मौजूद रहे।

जिले में 100 से ज्यादा पेट्रोल पंप
जिले में 100 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। सभी सरकारी विभागों की गाड़ियां भी निजी पेट्रोल पंपों से ही तेल लेती हैं। जींद में नया बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद रोडवेज बसें भी निजी पेट्रोल पंपाें से ही तेल ले रही हैं, इसलिए इनकी हड़ताल का काफी असर हो सकता है।

11जेएनडी11 : जींद शहर में स्थित पेट्रोल पंप का फोटो। संवाद

11जेएनडी11 : जींद शहर में स्थित पेट्रोल पंप का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed