फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Person dies of influenza in jind of Haryana

Haryana: जींद में इन्फ्लूएंजा पॉज़िटिव मिला, हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग ने कहा कैंसर का था मरीज

Fri, 10 Mar 2023 05:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

जींद जुलाना के वार्ड नंबर तीन निवासी 56 वर्षीय जगदीश को 22 दिसंबर में सीने में दर्द हुआ था। परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले गए। यहां जब जगदीश की जांच हुई तो उसके फेफड़ों में गांठ मिली, जिसमें कैंसर की पुष्टि हुई। इसके अलावा वह एन्फ्लूएंजा पॉजिटिव भी पाया गया।

विज्ञापन
Person dies of influenza in jind of Haryana
कोरोना संकट के बीच आया फ्लोरोना - फोटो : Pixabay

विस्तार

जींद में कोरोना की तरह अब एन्फ्लूएंजा ने भी हरियाणा में दस्तक दे दी है। मामला जींद के जुलाना में सामने आया है। हालांकि मरीज की आठ फरवरी को मौत हो गई थी। मरीज की जनवरी महीने में पीजीआई रोहतक में जांच हुई तो एन्फ्लूएंजा पॉजिटिव आया। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज को फेफड़ों का कैंसर था और इसी कारण उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन


दो महीने से पीजीआई रोहतक में चल रहा था उपचार
जुलाना के वार्ड नंबर तीन निवासी 56 वर्षीय जगदीश को 22 दिसंबर में सीने में दर्द हुआ था। परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले गए। यहां जब जगदीश की जांच हुई तो उसके फेफड़ों में गांठ मिली, जिसमें कैंसर की पुष्टि हुई। इसके अलावा वह एन्फ्लूएंजा पॉजिटिव भी पाया गया। तभी से जगदीश का उपचार चल रहा था। सात फरवरी को परिजन उसे घर ले आए और आठ फरवरी को जगदीश की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार के सभी लोग फिलहाल स्वस्थ
परिजनों ने जगदीश के शव के साथ ही उसके मेडिकल संबंधी सभी कागजात जला दिए। अब स्वास्थ्य निदेशालय से आई मेल से जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जब जगदीश के बारे में पता किया तो पता चला कि उसकी मौत कैंसर से हुई है। हालांकि वह एन्फ्लूएंजा पॉजिटिव था या नहीं इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि जगदीश के परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं। उनकी जल्द ही जांच करवाई जाएगी। एन्फ्लूएंजा एक वायरस है, जिसमें खांसी, जुकाम या बुखार हो जाता है। इसका संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए लोगों को भीड़ से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed