फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Permits for private buses on 35 rural routes put on hold; application process suspended

Jind News: 35 ग्रामीण रूटों पर निजी बसों के परमिट पर ब्रेक, आवेदन प्रक्रिया स्थगित

Fri, 30 Oct 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Permits for private buses on 35 rural routes put on hold; application process suspended
फोटो 29जेएनडी07-बस अड्डा जींद, जहां से निजी बसों को वि​भिन्न रूटों पर चलाया जाना था। संवाद
जींद। संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत 35 ग्रामीण रूटों पर निजी बसों के परमिट जारी करने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। राज्य परिवहन आयुक्त ने आवेदन आमंत्रित करने संबंधी 26 अगस्त और 30 सितंबर को जारी पत्र वापस लेने के आदेश दिए हैं। इससे परमिट के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे लोगों को अब नए आदेशों का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विभाग ने अभी आवेदन की नई तारीख या आगे की प्रक्रिया को लेकर कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया है। संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत ग्रामीण रूटों पर निजी बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर छह नवंबर कर दिया गया था। अब राज्य परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद आवेदन प्रक्रिया पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

नई योजना के तहत पिल्लूखेड़ा से रोहतक वाया धड़ौली, ललितखेड़ा, नंदगढ़, लिजवाना और जुलाना; जींद से हांसी वाया ईक्कस, रामराय, गुलकनी, राजथल और नारनौंद; नरवाना से नारनौंद वाया उचाना कलां, भौंगरा, बुडायन, कापड़ो, खेड़ी चौपटा और राखी तथा नरवाना से जींद वाया डूमरखां, सफाखेड़ी, उचाना कलां, खटकड़ और झांझ जैसे रूट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 400 से अधिक आवेदन पहुंचे
एक सितंबर से अब तक जिले में 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके थे। परमिट के लिए प्रति आवेदन 25 हजार रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस निर्धारित की गई थी। आवेदकों को जरूरी जानकारी प्रपत्र-1 में भरकर जमा करवानी थी। आवेदनों को प्राप्त करने, उनकी जांच और प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी की ओर से विशेष टीम गठित की गई थी। इसमें एडीटीओ, एमवीओ, टीआई, टीएसआई और जरूरत के अनुसार अन्य कर्मचारी शामिल थे।

जिले में परिवहन समितियों की 162 बसें चल रहीं
वर्तमान में जिले में परिवहन समितियों की 162 बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना-बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद-पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा-रोहतक रूट पर पांच, नरवाना-हांसी रूट पर पांच, नरवाना-कैथल रूट पर 24 और नरवाना-हिसार रूट पर 20 बसें शामिल हैं।

वर्जन
फिलहाल आवेदन प्रक्रिया पर आगामी आदेशों तक रोक है। नए निर्देश जारी होने पर आवेदकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। अब परमिट के इच्छुक आवेदकों को विभाग के अगले आदेशों का इंतजार करना होगा। -बलजीत सिंह, निरीक्षक, आरटीए कार्यालय जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article