फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Performed Jalabhishek of Shiva and wished for happiness and prosperity of the family.

Jind News: शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

Wed, 05 Aug 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Performed Jalabhishek of Shiva and wished for happiness and prosperity of the family.
फोटो 04जेएनडी13-प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
उचाना। सावन में भगवान शिव की आराधना के लिए प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस महीने में सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन में गौमुख और हरिद्वार से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचते हैं। खड़ी कांवड़, बैठी कांवड़, झूला कांवड़ के साथ-साथ डाक कांवड़ भी श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र रहती है, जिसमें निर्धारित समय के भीतर कांवड़ यात्रा पूरी की जाती है। सावन के चलते मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, शिव भजन और पूजा-अर्चना का क्रम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed