फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   percent of the paddy has been lifted

Jind News: मंडी में 17 प्रतिशत धान का उठान, आवक बढ़ने पर रोड पर बिछाना पड़ता धान

Mon, 19 Oct 2026 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
percent of the paddy has been lifted
34-नई अनाज मंडी में फैला धान। संवाद
रोहतक। जिले की नई अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन उठान की गति धीमी है। मंडी में रविवार को खरीद नहीं हो पाई। अब तक मंडी में 15,901 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, जबकि केवल 2,743 क्विंटल धान की ही उठान हो पाई है।
विज्ञापन

यह कुल खरीद का केवल 17 प्रतिशत है। इसका असर सीधा किसानों पर पड़ सकता है। खरीद के बाद भी किसानों का धान बैग में मंडी परिसर में पड़ा रहता है, जिससे परिसर में जगह घिरी रहती है। अगर खरीद के तुरंत बाद या अगले दिन भी धान का उठान हो जाए, तो किसानों को मंडी परिसर की सड़कों पर धान नहीं बिछाना पड़ेगा।
विज्ञापन


बारिश के बाद मौसम साफ होने पर धान फिर से सूखने लगा है। ऐसे में खेतों से लगातार धान मंडी में पहुंचेगा, लेकिन परिसर में पहले ही खरीदा हुआ धान पड़ा होने के कारण किसानों को शेडों के नीचे या परिसर में जगह नहीं मिल पाएगी। साथ ही परिसर में खरीदे गए धान के बैग रखे होने के कारण बारिश से खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश आने पर नुकसान का डर बना रहता है। इसलिए आवश्यक है कि खरीद के साथ ही उठान में भी तेजी लाई जाए, तभी व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहेंगी। रविवार तक मंडी में 25,240 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 9,339 क्विंटल धान खरीदना बाकी है। इस दिन 1,879 क्विंटल धान की आवक हुई। इसके लिए 34 गेट पास जारी किए गए। अब तक 467 गेट पास जारी किए जा चुके हैं।

वर्जन
उठान तेजी से किया जा रहा है। पर्याप्त गाड़ियां भी लगाई गई हैं। जल्द उठान किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

रोहतास दहिया, डीएम, वेयरहाउस, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed