फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People were made aware about vaccination

Jind News: लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया

Wed, 24 Jul 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
People were made aware about vaccination
24जेएनडी07: हसनपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण करती एएनएम सविता व कुलदीप। संवाद
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बुधवार को नगूरां, दिल्लूवाला, हसनपुर, रायचंदवाला समेत पांच स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने हसनपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व लोगों को नवजात से 5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों जैसे काली खांसी, गल घोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी आदि रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है उनको हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड्ड, चना, संतरा, अनार, आंवला, मौसमी, साबुत अनाज, अंकुरित दालें तथा फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम युक्त गोलियों का सेवन करें। ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रह सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर गलघोटू तथा टेटनेस के टीके लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बीपी, शुगर, आरएच फैक्टर, ब्लड ग्रुप, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच नगूरां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर जनहित के लिए चलाई योजनाओं का लाभ लेना चाहिए ताकि जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएनएम हरिता, राजबाला, सविता, सुषमा, नवीन, संजय कुमार, विनोद, कुलदीप, आशा वर्कर सुनिता दलाल, मुकेश, मीना, बाला, मंजू, प्रोमिला, धर्मदेई, पूनम, आंगनबाड़ी वर्कर कमला, अंजू, शीला, सुनिता, गीता मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed