{"_id":"5dfd0acb8ebc3e87ed66fac3","slug":"people-took-to-the-streets-in-protest-and-support-of-nrc-and-caa-jind-news-rtk533345038","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के विरोध और समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के विरोध और समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
देशभर में नागरिक संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में चल रहे आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को जींद में भी बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर रोष जताया। वहीं इसके समर्थन में अन्ना टीम व कई अन्य संगठनों ने भी देर शाम प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति के नाम सिटीएम को सौंपे ज्ञापन में बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं संविधान के मौलिक अधिकार के तहत विरोध प्रदर्शन किए लोगों पर बर्बरता की जा रही है। इसके विरोध में तीन जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा और 30 जनवरी को भारत बंद किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर शहर की विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं ने शिव चौक से पंजाबी बाजार, तांगा चौक से होते हुए मेन बाजार से शहर थाना तक पैदल मार्च निकाल कर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी का समर्थन किया। इस दौरान अन्ना टीम, जयति जयति हिंदू महान संगठन, हेल्प-ए-मिशन, महात्मा गांधी संगठन, जींद शिक्षा सहयोग समिति, पंजाबी बाजार एसोसिएशन, तांगा चौक व्यापार संगठन, मेन बाजार एसोसिएशन, गांधी गली एसोसिएशन, रेडीमेड एसोसिएशन और बर्तन बाजार एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। अन्ना टीम के सदस्य सुनील वशिष्ठ ने कहा कि इस बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री ने विपक्ष के सभी नेताओं के सवालों के जवाब दिए हैं। इससे आम जनता की भ्रांति भी समाप्त हो गई, लेकिन कुछ लोग देश के भोले-भाले लोगों को बरगला कर तोड़फोड़ और आगजनी करवा रहे हैं।