फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Rohtak Road will get relief after one year

एक साल बाद रोहतक रोड के लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
People of Rohtak Road will get relief after one year
रोहतक रोड पर डाली जा रही पाइप लाइन को लेकर जेसीबी से की जा रही खुदाई। - फोटो : Jind
एक साल से उखाड़ी गई सड़क से परेशान रोहतक रोड के लोगों को अब राहत मिलते हुए दिखाई दे रही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने पांच करोड़ 72 लाख रुपये का टेंडर लगाया हुआ है। टेंडर 15 अक्तूबर तक खोले जाएंगे और नवंबर में इसका वर्क अलाट होगा। इसके बाद दो महीने में सड़क बनकर तैयार होने की उम्मीद है। ऐसे में नए साल में रोहतक रोड के लोगों को नई सड़क की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के लिए अमरूत योजना के तहत शहर में बरसाती पानी निकासी के लिए डाली जाने वाली पाइप लाइन के लिए एक साल पहले रोड पर खुदाई का काम शुरू किया गया था। यह काम अलग-अलग कारणों से लटकता गया और अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि काम इसी माह पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

दो महीने से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप करने के बाद यहां काम में काफी तेजी आई और अब यहां पाइप लाइन डालकर सड़क समतल कर दी गई है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अब यहां सड़क दोबारा बनाने की तैयारी शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलोमीटर की पाइप लाइन में एक साल का समय लगा
रोहतक रोड पर देवीलाल चौक से रोहतक बाईपास पुलिस नाके तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क है। इस सड़क पर पाइप लाइन डालने के लिए एक साल का समय लग गया।
कारोबार हुए प्रभावित
यहां सड़क उखड़ने के कारण यहां करीब 700 दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। इसमें सबसे बड़ी समस्या दबाए जाने वाले पाइप दुकानों के बाहर रखने से आई थी। ऐसे में अब यह पाइप दबा दिए गए हैं और अब सड़क भी दोबारा बनाई जाएगी।
शहर को मिलेगी बरसाती पानी से राहत
बरसाती पानी निकासी की योजना शहर की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। दरअसल जींद शहर में अभी तक बरसाती पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यह परियोजना पूरी होने के बाद बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था होगी।
सबसे मुख्य मार्ग है रोहतक रोड
रोहतक रोड शहर का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। रोहतक रोड से आने वाले वाहन इसी मार्ग से शहर में आते हैं। इसके अलावा देवीलाल चौक के पास ही भिवानी रोड व हांसी रोड पर बड़ी ऑटो मार्केट है। ऐसे में इस रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। प्रतिदिन करीब 15 हजार वाहन इस रोड से निकलते हैं।
नगर परिषद के साथ फंसा पेंच
दो महीने पहले ही पाइप लाइन दबाने के लिए ठेकेदार ने बिना पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की अनुमति के सड़क उखाड़ दी थी। इस मामले पर काफी विवाद हुआ और भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद यहां काफी तेजी से काम हुआ। वहीं गलत तरीके से सड़क उखाड़ने की एवज में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने करीब 50 लाख रुपये की मांग नगर परिषद से की है।

टेंडर निकाला, जल्द शुरू होगा काम
रोहतक रोड पर नगर परिषद द्वारा पांच मीटर सड़क उखाड़ कर पाइप लाइन डाली गई है। इसकी एवज में अब यहां सड़क बनाने के लिए टेंडर निकाला गया है। यह टेंडर 15 अक्तूबर तक खोले जाएंगे। इसमें कई एजेंसी आई हैं और अच्छी प्रतियोगिता होने की उम्मीद है। टेंडर खुलने के बाद वर्क अलाट कर दो महीने में सड़क बनवा दी जाएगी।
एनके नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed