फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Kinana village started protest demanding flyover on Jind-Rohtak road

किनाना गांव के लोगों ने जींद-रोहतक रोड पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर शुरू किया धरना

Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
People of Kinana village started protest demanding flyover on Jind-Rohtak road
धरने पर बैठे किनाना के ग्रामीण। - फोटो : Jind
किनाना गांव के लोगों ने जींद-रोहतक रोड पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर किनाना गांव के बस अड्डे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बस अड्डे के साथ जो फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। उसके कारण गांव के खेतों में जाने का रास्ता बंद होगा। इससे यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि इस फ्लाईओवर के साथ ही दूसरा फ्लाईओवर भी निकाला जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जींद रोहतक रोड पर जो गांव के बस अड्डे के पास फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसके निर्माण के बाद गांव के लोगों का खेतों में जाने तथा आसपास के गांवों में जाने के रास्ते बंद होंगे। इसके अलावा ग्रामीणों को खेतों तथा आसपास के गांवों में जाने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर गलत दिशा में चलना पड़ेगा। इसके चलते सड़क दुर्घटना का भी लोगों को खतरा होगा। उन्होंने मांग की है कि गांव के इस फ्लाईओवर के साथ ही दूसरा फ्लाईओवर भी निकाला जाए जिससे ग्रामीणों को खेतों तथा आसपास के गांव में जाने के लिए गलत दिशा में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि इसकी मांग को लेकर वह प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या के समाधान के लिए अभी तक प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी इस समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर कृष्ण तोमर, राजाराम, सतीश मलिक, सुरेंद्र किनाना, कुलबीर राणा, राजकुमार सहरावत, नन्हा दूहन, राजेश राणा, अशोक राणा, रणबीर तोमर, रामकुमार प्रजापत, जयपाल नेहरा, रिंकू जांगड़ा, मोनू रंगा, बबल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed