फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   people of jawahar nagar blocked road for street construction

गली निर्माण को लेकर हनुमान नगर के लोगों ने लगाया जाम

Mon, 30 Sep 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
people of jawahar nagar blocked road for street construction
लोगों को समझाने का प्रयास करते अधिकारी। - फोटो : Jind
दो माह पहले नप के ठेकेदार द्वारा उखाड़ी गई हनुमान नगर की मुख्य गली का पुनर्निर्माण नहीं होने से गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने सोमवार सुबह बख्शी सिनेमा के पास रोड जाम कर दिया। जाम दो घंटे तक चला, जिसकी वज से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। लोगों ने सुबह दस से दोपहर दो बजे तक सड़क जाम रखी।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अगर जल्द गली का निर्माण नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जाम की सूचना मिलते ही सदर पुुलिस एसएचओ कृष्ण कुमार व गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गली का निर्माण करने की मांग पर अड़े रहे। लोगों की मांग को देखते हुए नायब तहसीलदार विरेंद्र सिंह व नगर परिषद के अधिकारी एमई व जेई मौके पर पहुंचे और जल्द कार्य शुरू करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया.
विज्ञापन

गौरतलब है कि हनुमान नगर की मुख्य गली कई सालों से टूटी हुई है। इसको लेकर नगर परिषद द्वारा ठेकेदार से पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार गली को उखाड़ कर बनाना भूल गया। जिसके कारण गली में बारिश व सीवरेज ओवरफलो का पानी भी भर गया। सोमवार को गुस्साए कॉलोनी वासियों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। कॉलोनी के जितेंद्र शर्मा, विपुल, जोगिंद्र, संदीप, महावीर, कुलदीप, सतीश ने बताया कि गली के निर्माण को लेकर कई बार नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस गली के उखाड़े जाने के बाद वह लोग अपने ही घरों में कैद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गली का निर्माण न होने से सीवर व्यवस्था ठप हो गई है। जिस कारण सारी गंदगी गली में बह रही है। गली में फैल रही गंदगी के कारण यहां सांस लेना भी दूभर हो गया है। गली में घरों का गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। यह पानी कई प्रकार की बीमारियों को जन्म दे रहा है। यहां रहने वाले लोगों को अपने वाहन भी घर से दूर दूसरी जगहों में खड़े करने पड़ रहे हैं। इसलिए जरूरी है विभाग इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाए। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।

गली का निर्माण नहीं होने पर रोष में आए लोग रेलवे रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के  खिलाफ नारेबाजी करते ल

गली का निर्माण नहीं होने पर रोष में आए लोग रेलवे रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ल- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed