फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Dharamsingh Colony and Birbal Nagar, angry due to power cuts, jammed

Jind News: बिजली कटों से खफा धर्मसिंह काॅलोनी व बीरबल नगर के लोगों ने लगाया जाम

Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
People of Dharamsingh Colony and Birbal Nagar, angry due to power cuts, jammed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। बिजली के अघोषित कटों से खफा धर्मसिंह कॉलोनी और बीरबल नगर के लोगों ने रविवार को बिजली निगम कार्यालय के सामने जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान बिजली निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर के बाद पहुंचे डीएसपी अमित कुमार ने बिजली निगम के जेई कुलदीप को मौके पर बुला समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग 20 मिनट लगे जाम के कारण नेशनल हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

धर्मसिंह काॅलोनी व बीरबल नगर के लोगों का रविवार उस समय धैर्य जवाब दे गया जब बार-बार शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम के कर्मचारी लाइट को ठीक करने नहीं पहुंचे। काॅलोनी के लोगों का कहना था कि घरों में बिजली समय से नहीं आती और लम्बे-लम्बे कट लगाए जा रहे हैं। बिजली की केबल टूटा है उसको ठीक नहीं किया जा रहा है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। बार-बार फोन करने के बाद भी कोई भी कर्मचारी लाइट को ठीक करने नहीं आए। लोग बिजली निगम कार्यालय पहुंचे लेकर वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। इससे खफा होकर काॅलोनी के लोगों ने बिजली निगम कार्यालय के सामने जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान सरकार व बिजली निगम कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम लगा रहे लोगों का समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उनकी समस्या का समाधान न होने तक जाम खोलने से मना कर दिया। आखिरकार डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिजली निगम के जेई कुलदीप को बुलाकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा। जिस पर कालोनी के लोग जाम खोलने को राजी हो गए। लगभग 20 मिनट लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बाक्स

बिजली निगम के जेई कुलदीप ने बताया कि धर्म सिंह कॉलोनी का एस्टीमेट बना दिया गया है और जल्द ही केबल बदल दी जाएगी। वहीं, बीरबल नगर बाबा कुंडी की कोई समस्या उनके पास लिखित में नहीं आई है, अगर लिखित में शिकायत आएगी तो इनका भी इनका भी एस्टीमेट बनाकर के बल बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।-कुलदीप, जेई बिजली निगम नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

बिजली समस्या को लेकर लोगों ने जाम लगाया था। बिजली निगम जेई को मौके पर बुला लोगों की समस्या का समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है। सोमवार को संबंधित पार्षदों को उनके कार्यालय में बुलाया गया है। वहां पर संबंधित अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।- अमित कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed