फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People divided into two factions in underpass case, construction work will start from today amid tight security

Jind News: अंडरपास मामले में दो धड़े में बंटे लोग, कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगा निर्माण कार्य

Wed, 21 Dec 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
People divided into two factions in underpass case, construction work will start from today amid tight security
जींद। भिवानी रोड पर अंडरपास निर्माण को लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष निर्माण कार्य के पक्ष में है तो दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। दोनों पक्षों ने बुधवार को उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी-अपनी बातें रखीं। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि भिवानी रोड फाटक पर हर हाल में अंडर पास बनेगा। कड़ी सुरक्षा के बीच वीरवार से निर्माण कार्य शुरू होगा। अगर किसी ने कार्य में अवरोध पैदा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान पुलिस की तैनाती की जाएगी। डीसी ने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य दो हिस्सों में होगा। रेलवे फाटक के नीचे के हिस्से में कार्य रेलवे कराएगा और दोनों तरफ अप्रोच का काम हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआरडीसी) पूरा कराएगा। रेलवे के चीफ इंजीनियर के अनुसार यहां यू आकार के अंडरपास निर्माण संभव नहीं है, क्योंकि रेलवे के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए सीधा अंडरपास ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी रोड फाटक पर बनने वाले अंडरपास निर्माण के लिए कम से कम 40 फीट छह इंच चौड़ाई की सड़क की जरूरत है लेकिन यहां एक तरफ 42 फुट और दूसरी तरफ 55 फुट के आसपास जगह उपलब्ध है। नक्शे के अनुसार अंडरपास निर्माण के बाद दोनों तरफ 10-10 फीट की सर्विस रोड बनेगी जिससे यातायात में दिक्कत नहीं आएगी। अंडरपास की ऊंचाई 3.1 मीटर की होगी। यहां से छोटे वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। अंडरपास की लंबाई रेलवे बाउंड्री से जींद की तरफ 144 मीटर होगी जबकि भिवानी की तरफ 170 मीटर होगी। इसमें करीब 120 मीटर तक जगह 44 फीट चौड़ी है जहां सर्विस रोड की चौड़ाई 10 फीट के करीब होगी, वहीं आगे 55 मीटर तक सर्विस रोड की चौड़ाई 10 फीट से भी ज्यादा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अंडरपास का जारी रहेगा विरोध
अंडरपास के विरोध में धरना दे रहे दुकानदारों का कहना है कि अंडरपास इसी ड्राइंग के हिसाब से बना तो तीन-चार हजार परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। इसलिए प्रशासन को यू आकार के हिसाब से निर्माण कार्य कराना चाहिए। वहीं दूसरे धड़े के बलजीत, योगेश, सतीश, सत्यनारायण, जोगेंद्र, सतबीर, विनोद, अंकित ने कहा कि अंडरपास के निर्माण से भिवानी रोड के दुकानदारों को अब परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। इसलिए जो निर्माण कार्य शुरू हुआ हैं, उसे निरंतर जारी रखा जाए। मौजूदा समय में भिवानी रोड की स्थिति बेहद खराब है। लोगों के काम-धंधे चौपट हो गए हैं। इस अंडरपास के निर्माण और सड़क की हालत सुधरने के बाद ही लोगों की दुकानदारी चल पाएगी। इन दुकानदारों ने कहा कि वे मौजूदा निर्माण के पक्ष में हैं। दूसरे पक्ष ने कहा कि अंडरपास का निर्माण होने के बाद उनके दुकानों और मकानों के आगे जगह नहीं बचेगी और रास्ता बंद हो जाएगा।

वर्जन
भिवानी रोड फाटक पर अंडरपास का निर्माण वीरवार से दोबारा शुरू किया जाएगा। लोगों से अपील है कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह से बाधा नहीं पहुंचाएं। वे शांतिपूर्ण धरना दे सकते हैं। निर्माण कार्य को लेकर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यदि किसी ने काम को रोकने की कोशिश की तो पुलिस बल का सहारा लिया जाएगा।-शशांक, एक्सईएन, एचएसआरडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed