{"_id":"6931d83ac09ee0fc32040d2b","slug":"people-demonstrated-at-the-public-health-department-office-jind-news-c-199-1-sroh1006-144923-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
04जेएनडी22-पटेल नगर की गली में भरा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। पटेल नगर वार्ड नंबर-9 और 10 की मेन गली में सीवरेज जाम से लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पानी जमा होने से गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान हैं। वीरवार को गुस्साए लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में सभी लोग जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप कोहार से मिले और समस्या से अवगत कराया। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार को गली की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
पटेल नगर की सीमा, अरुणा, कमलेश और जगदीश ने बताया कि लगभग 900 फीट लंबी यह मुख्य गली पन्यु सिंगला की फैक्ट्री से शुरू होकर चत्तर सिंह और रणधीर सिंह चोपड़ा के मकान तक जाती है। पिछले कई वर्षों से आठ इंची पुरानी और जर्जर सीवरेज लाइनों के कारण परेशानियों का केंद्र बनी हुई है।
छोटी पाइपलाइन होने के चलते रोज किसी न किसी स्थान पर सिवरेज रुक जाता है जिससे गंदगी, कीचड़ और बदबू फैल जाती है। इस मेन गली से कुल 12 लिंक गलियां जुड़ी हुई हैं। इन सभी गलियों में भी 8 इंच की ही पुरानी सीवरेज लाइनें पड़ी हुई हैं जो अब बढ़ते दबाव को झेलने में सक्षम नहीं हैं। बरसात में स्थिति और भयावह हो जाती है। कई बार गंदा पानी गलियों में भर जाता है और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। समस्या को लेकर गलीवासियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता कार्यालय में 21 सितंबर 2020, चार दिसंबर 2020 और 15 जुलाई 2021 को शिकायतें भी दर्ज करवाई गई थीं जिनकी प्रतियां आज भी उनके पास मौजूद हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
समाधान शिविर के काट चुके हैं चक्कर
सत्यवान, सोनू, दिलबाग, राजेंद्र व अनिल का कहना है कि वह अपनी समस्या लेकर नवंबर माह में समाधान शिविर में एसडीएम के समक्ष भी पहुंचे थे। एसडीएम जगदीश चंद्र ने मौके पर एसडीओ के पास फोन कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद गली में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई मौके पर पहुंचे थे। अगले दिन उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अगले दिन भी कोई समाधान नहीं किया गया।