{"_id":"6aa5961955805fa0390aaed3","slug":"pensioners-demanded-an-increase-in-the-allowance-during-the-meeting-jind-news-c-199-1-sroh1009-160154-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैठक में पेंशनरों ने भत्ता बढ़ाने की मांग रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैठक में पेंशनरों ने भत्ता बढ़ाने की मांग रखी
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पेंशनर्ज समाज, संबंधित ऑल इंडिया स्टेट फेडरेशन जिला जींद की मासिक बैठक शनिवार को ब्राह्मण धर्मशाला सफीदों रोड पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ईश्वर शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव उदयभान सैनी ने किया।
बैठक में ईश्वर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने पेंशनरों को अलग-अलग आयु वर्ग में अतिरिक्त पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई। इसके तहत 60, 65, 70 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशन में पांच-पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने की मांग की गई। पेंशनरों ने मेडिकल भत्ते को मौजूदा 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी रखी। इस अवसर पर भलेराम बूरा, जोरा सिंह आर्य, अर्जुन सैनी और सत्यवान शर्मा मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र में होने वाले ऑल इंडिया सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित ऑल इंडिया सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी जिला कमेटी ने मंथन किया। सम्मेलन में जिले की भागीदारी और संगठन की ओर से की जाने वाली तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे।