{"_id":"60d4ceb78ebc3e3346788ee1","slug":"pegan-pax-case-49-farmers-said-they-do-not-have-their-signature-on-the-check-jind-news-rtk6145166162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगां पैक्स मामला : 49 किसान बोले, चेक पर उनके हस्ताक्षर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेगां पैक्स मामला : 49 किसान बोले, चेक पर उनके हस्ताक्षर नहीं
विज्ञापन
किसानों के बयान दर्ज करती पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : Jind
पेगां पैक्स घोटाला मामले में जांच करने के लिए वीरवार को दूसरे दिन आर्थिक अपराध शाखा की टीम संडील गांव पहुंची। टीम द्वारा 80 किसानों के चेकों की जांच की गई, जिनमें से 49 किसानों के चेकों पर किए गए हस्ताक्षर संदेह के घेरे में पाए गए।
जांच टीम के सदस्य एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को टीम द्वारा तहसीलदार की मौजूदगी में रिकॉर्ड के साथ चेक पर किए हस्ताक्षरों को मिलान के लिए मधुबन प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 80 किसानों के चेकों में से 49 लोगों ने स्वीकार किया है कि चेक पर किए हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। 31 लोगों ने बताया कि पैक्स कर्मचारियों ने उनके घर पहुंचकर पहले ही हस्ताक्षर करवाए हुए हैं। जबकि पैक्स या फिर बैंक से उनके द्वारा किसी प्रकार का लाभ नहीं लिया गया है।
किसान अमरजीत ने कहा था कि पेगां पैक्स कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ खाद व नकदी के घोटाले की जांच का मामला वर्ष 2019 से चला आ रहा है। घोटाले के मामले में अलेवा में किसानों की शिकायत पर पैक्स के पूर्व प्रबंधक समेत कई कर्मचारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए किसानों ने 15 मार्च 2021 को हरियाणा विधानसभा में जाने का कार्यक्रम बनाया था। लेकिन डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने उन्हें जांच करवाने का आश्वासन दिया था। किसानों ने कहा कि आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। एएसआई सतीश कुमार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। हस्ताक्षर और अंगूठों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।