फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Payment was not made after picking up soil from the fields, farmers sat on strike

Jind News: खेत से मिट्टी उठाकर नहीं किया भुगतान, किसान धरने पर बैठे

Wed, 13 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Payment was not made after picking up soil from the fields, farmers sat on strike
जींद। सोनीपत-जींद हाईवे 352-ए के निर्माण के लिए उठाई गई मिट्टी के करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं होने से खफा ग्रामीणों तथा ठेकेदारों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण और ठेकेदार मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मिट्टी का भुगतान नहीं होता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

गांव मोरखी, पाथरी, बराह कलां तथा बराह खुर्द खुर्द, मालसरी खेड़ा के ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों से मिट्टी उठाकर भुगतान करने के लिए संपर्क किया तो आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि जिस दौरान हाईवे का निर्माण किया जा रहा था तो मिट्टी का भाव भी निर्माण कंपनी के साथ हुआ था। पांच गांवों के लगभग 150 किसान हैं, जिनके खेतों से मिट्टी उठाई गई है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी कंपनी ने मिट्टी उठाने की राशि का भुगतान नहीं किया। इसकी शिकायत डीसी समेत अन्य अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद भी उनकी राशि को वापस नहीं किया गया। अब सिवाय धरना देने के कुछ नहीं बचा है। उन्होंने मांग की कि हाईवे निमार्ण से उनकी राशि दिलाई जाए। मिट्टी ठेकेदार विक्की मोरखी ने बताया कि उसने मिट्टी का ठेका लिया हुआ था। उसके हाईवे निर्माण कंपनी की तरफ तीन करोड़ 60 लाख रुपये बकाया है। इसी प्रकार लगभग 150 किसानों के हाईवे निर्माण कंपनी की तरफ पांच करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed