{"_id":"6262ef606aeac84376060c72","slug":"payment-should-be-made-within-72-hours-of-wheat-purchase-jaiprakash-jind-news-rtk6446098100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर किया जाए भुगतान : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर किया जाए भुगतान : जयप्रकाश
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय में कृषि मंत्री अधिकारियों व आढ़तियों से गेहूं खरीद को लेकर जानकारी लेते
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शुक्रवार को शहर की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मार्केट कमेटी के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर किसान हित में कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और 72 घंटों के अंदर किसानों की फसल का भुगतान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि गेहूं का सीजन जोरों पर है। दिन प्रतिदिन मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। ऐसे में अधिकारी खरीद एजेंसियों की ओर से खरीदे गए गेहूं का समय पर उठान करवाएं ताकि किसानों को अपनी फसल मंडियों में लाने की किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मंडी में किसानों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों के लिए पेयजल, सुलभ शौचालय, कैंटीन तथा उनके ठहरने की अच्छी व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिया कि गेहूं खरीद कार्य में खरीद एजेंसी लापरवाही न बरतें, बारदाने की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। अगर कहीं पर भी कोई दिक्कत आती है तो इस बारे में प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि गेहूं उठान कार्य में तेजी लाएं। प्रशासन की ओर से गेहूूं भंडारण के लिए पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। इसके बाद मंत्री ने आढ़तियों एवं किसानों से मुलाकात भी की। इस दौरान किसानों एवं आढ़तियों की मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि मंडी में आने वाली सड़क की मरम्मत के लिए इस्टीमेट बन चुका है। यह सड़क जल्द दुरुस्त करा दी जाएगी ताकि मंडी में आने-जाने से किसानों को सुविधा हो सके। इसके अलावा मंडी में शेड, चहारदीवारी का भी आवश्यकता अनुसार जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कृषि मंत्री ने किसानों एवं आढ़तियों की सुविधा के लिए मंडी में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके अलावा पूरे सीजन के दौरान समुचित सफाई व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।