फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patwari and Kanungo on strike, unions demonstrated

Jind News: पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर, यूनियनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Jul 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo on strike, unions demonstrated
09जेएनडी13: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रेड यूनियन के सदस्य। संवाद
जींद। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को भारत बंद किया। इसका जींद के विभागीय कर्मियों पर ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर और ट्रेड यूनियन ही ज्यादा शामिल हुईं। जींद में रोडवेज बसें सुचारु रूप से चली। कर्मचारी यूनियनों ने चक्का जाम नहीं कर केवल हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया।
विज्ञापन

शहर के बस अड्डे पर सुबह 4 बजे रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 से 12 के बीच लघु सचिवालय पर प्रदर्शन गया। वहीं पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन ने काम छोड़ पूरी तरह से हड़ताल में भाग लेने का ऐलान किया। बैंकिंग सेवाओं पर भी हड़ताल का असर पड़ा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नौ जुलाई को किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं देने का लेटर जारी किया है।
विज्ञापन


--श्रम कानूनों को किया जा रहा खत्म : कपूर
सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने बताया कि केंद्र की पूंजीपति परस्त नीतियों के कारण बाजार घाटे में है और बड़ी-बड़ी कंपनियां आने से छोटे व्यापारियों पर इसकी मार पड़ रही है। जींद शहर में ही दर्जनों मॉल खुल गए हैं। इस कारण जींद के व्यापारियों के काम पर बुरा असर पड़ा है। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी ने भी काम चौपट किया है। श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। वहीं द रेवेन्यू पटवार व कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सूबे पटवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार कर्मचारियों के साथ किए जा रहे अत्याचार और उनके हकों के प्रति कुठाराघात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
रोडवेज कर्मचारी नेता सुबह 4 बजे नए बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद धरना शुरू कर दिया गया। राज्य स्तरीय रोडवेज कर्मचारी नेता अनूप लाठर ने कहा कि भारत बंद का आह्वान देश के 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर किया है। उनका कहना है कि सरकार सिर्फ बड़े कॉरपोरेट्स के हित में काम कर रही है, जबकि आम आदमी की नौकरी, वेतन और सुविधाएं घटती जा रही हैं। साथ ही सरकार लेबर कानूनों को कमजोर करके यूनियनों की ताकत खत्म करना चाहती है। इसके अलावा सरकार की नीतियां कर्मचारियों और किसानों के भी खिलाफ हैं। रोडवेज में नई भर्तियां नहीं की जा रही। कर्मचारियों का पे ग्रेड नहीं बढ़ाया जा रहा। अनूप लाठर ने कहा कि वह हड़ताल में रहेंगे, लेकिन रोडवेज बसों के चक्का जाम का फैसला उनकी यूनियन ने स्थगित कर दिया है।

------------
सभी रोडवेज की बस अपने रूटों पर चली। कोई भी बस नहीं रोकी गई है और न ही टाइम मिस हुआ है। हड़ताल का जींद डिपो पर कोई असर नहीं है। बस अड्डा रोडवेज बसें सुचारु रूप से चल रहीं हैं।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक रोडवेज जींद।

09जेएनडी13: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रेड यूनियन के सदस्य। संवाद

09जेएनडी13: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रेड यूनियन के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed