फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patwari and Kanungo on strike for salary hike

Jind News: वेतन वृद्धि के लिए हड़ताल पर रहे पटवारी और कानूनगो

Mon, 26 Dec 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo on strike for salary hike
लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पटवारी। - फोटो : Jind
जींद। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को रेवन्यू पटवार एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के राजस्व विभाग के पटवारी तथा कानूनगो हड़ताल पर रहे। पटवार भवनों पर ताले लटके होने से लोगों को बगैर काम कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पटवारी और कानूनगो ने लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और बिना किसी अधिकारी को ज्ञापन दिए लौटकर हड़ताल पर बैठ गए। इसके कारण पटवारखाने के सभी काम प्रभावित हुए और लोगों को दिनभर कार्यालयों के चक्कर काटकर वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिन लोगों ने पटवार खाने से संबधित किसी भी तरह का काम था तो वह भटक लौट गए। किसी का कोई भी काम नहीं हुआ। यूनियन के प्रधान नरेश ढांडा ने बताया कि हड़ताल आगामी दो दिन तक जारी रहेगी। कहा कि पटवारियों को पे ग्रेड 25400 रुपये दिया जा रहा है। जो कि बेहद कम हैं। उन्होंने कहा कि उनका पे ग्रेड को 35400 रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग को नहीं माना तो राज्य कार्यकारिणी के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। तहसीलदार अजय सैनी ने बताया कि राजस्व विभाग के सभी 21 कानूनगो व 110 पटवारी हड़ताल पर होने के कारण तहसील का कार्य प्रभावित हुआ है। आगामी दो दिनों की हड़ताल होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed