फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patwari accused of beating a person who came to file a report arrested

Jind News: रिपोर्ट करवाने आए व्यक्ति से मारपीट करने का आरोपी पटवारी गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Patwari accused of beating a person who came to file a report arrested
जींद। जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर रिपोर्ट करवाने गए व्यक्ति के साथ कार्यालय में मारपीट कर बंधक बनाने के आरोपी पटवारी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है, जहां से वह जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन


सिंघाना गांव निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईसाई धर्म से संबंध रखता है और 20 साल से इस धर्म से जुड़ा हुआ है। एक मार्च को वह जाति के प्रमाण पत्र को लेकर रिपोर्ट करवाने के लिए पटवारी संदीप के पास गया था, लेकिन उसने जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट करने से मना कर दिया। जब उसने रिपोर्ट न करने का कारण पूछा तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उसके बाद उसको कमरे में बंधक बनाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उस समय आरोपी के साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। जब उसने शोर मचाया तो लोगों को आता देख आरोपियों ने दरवाजा खोल दिया। फिर उसे कहा कि यदि दोबारा यहां आया तो जान से मार दूंगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पटवारी संदीप के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और बंधक बनाकर फोन छिनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पटवारी संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो कि उसे अदालत ने जमानत दे दी थी।

-दिनेश कुमार, प्रभारी, शहर थाना सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed