फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients at the Civil Hospital will now receive accurate lab reports.

Jind News: नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को मिलेगी लैब की सही रिपोर्ट

Sun, 10 May 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Patients at the Civil Hospital will now receive accurate lab reports.
09जेएनडी07: नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में रखे एसी। संवाद
जींद। भीषण गर्मी के बीच नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने एमरजेंसी वार्ड और लैब में आठ नए एसी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ लैब जांच रिपोर्ट भी सही मिलेगी। इसका लाभ मरीजों को उपचार में मिलेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में तीन एसी लैब में जबकि पांच एसी एमरजेंसी वार्ड में लगाए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में अस्पताल की एमरजेंसी और लैब के हालात बेहद खराब हो गए थे। केवल पंखों के सहारे चल रहे वार्ड में गर्मी से लोगों का दम घुटने जैसी स्थिति बन रही थी।
विज्ञापन

रात के समय मरीजों की संख्या बढ़ने पर हालात और अधिक खराब हो जाते थे। अस्पताल की एमरजेंसी में प्रतिदिन दिन में करीब 300 मरीज पहुंचते हैं जबकि रात में भी मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है। मरीजों और परिजनों की अस्पताल प्रशासन से बार-बार व्यवस्था सुधारने की गुहार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में लगा एसी करीब छह माह से खराब था। लैब संचालकों और कर्मचारियों ने कई बार एसी ठीक करवाने और नई व्यवस्था करने की मांग उठाई थी। क्योंकि गर्मी से मरीजों की जांच रिपोर्ट बदलने का डर भी बना हुआ था। कई बार तकनीकी स्टाफ को मशीनों को सामान्य तापमान पर रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे थे।
500 से 700 सैंपलों की होती है जांच
लैब में प्रतिदिन 500 से 700 सैंपलों की जांच की जाती है। लैब में लगे कई जांच उपकरणों को सही तरीके से काम करने के लिए 18 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान की आवश्यकता होती है लेकिन एसी खराब होने और अत्यधिक गर्मी के कारण लैब का तापमान लगातार बढ़ रहा था। इससे जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बना हुआ था। इसको लेकर लैब इंचार्ज ने भी कई बार सीएमओ व पीएमओ को पत्र लिखा था।


अस्पताल प्रशासन की ओर से एमरजेंसी और लैब के लिए कुल आठ एसी उपलब्ध करवाए गए हैं। इन एसी के लगने के बाद मरीजों को बेहतर वातावरण मिलेगा और लैब में जांच कार्य भी अधिक सटीकता के साथ हो सकेगा। गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए लगातार व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं ताकि लोगों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed