फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients are not getting enough oxygen in the community health plan

सामुदायिक स्वास्थ्य जुलाना में मरीजों को नहीं मिल रही पर्याप्त ऑक्सीजन

Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Patients are not getting enough oxygen in the community health plan
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है। एक दिन में केवल 80 से 100 सैंपल वायल आती है। जबकि सैंपलिंग करवाने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। वायल खत्म होने के बाद मरीजों को बिना सैंपल करवाए ही लौटना पड़ता है। वहीं मरीजों को ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से यहां मरीजों को दाखिल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जुलाना क्षेत्र में 227 कोरोना के एक्टिव केस हैं। पिछले साल के मुकाबले कोरोना के जुलाना में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जुलाना के अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भी भटकना पड़ रहा है। लेकिन ऑक्सीजन के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लीपापोती करते नजर आ रहे हैं। जुलाना में रोजाना तीन सिलिंडर ऑक्सीजन ही उपलब्ध होती है। जबकि अस्पताल में दस से बारह मरीज दाखिल होते हैं। तीन सिलिंडर केवल आठ से दस घंटे ही चल पाते हैं। ऐसे में मरीजों को जींद या रोहतक रेफर किया जाता है। एक ओर तो कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी और स्वास्थ्य विभाग यहां पर कोई सुविधा नहीं बढ़ा रहा है। जुलाना क्षेत्र में अब तक कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर सैंपल के लिए वायल की कमी को लेकर विभाग को अवगत करवाया गया है। जितनी वायल मिलती है, उतने ही सैंपल किए जा रहे हैं। यहां ऑक्सीजन का जितना कोटा है उतना पहुंच रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेश वर्मा, एसएमओ जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed