फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients above 30 years of age must get all types of tests done once in a year.

30 वर्ष से अधिक आयु के मरीज वर्ष में एक बार सभी प्रकार की जांच जरूर करवाएं

Sat, 25 Jun 2022 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Patients above 30 years of age must get all types of tests done once in a year.
स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करती सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने एनसीडी (नॉन कॉम्यूनिकेबल डिजीज) से जुड़े स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वर्ष में एक बार अपने ब्लड प्रैशर, शूगर व अन्य उपचार करवाने का आह्वान किया। इसके अलावा एनसीडी से स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों को भी इस आयु वर्ग के लोगों की सभी जांच करने तथा उनका रिकार्ड रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. पांचाल ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न संस्थाओं के प्रभारियों को बताया कि जिस संस्था में एनसीडी क्लीनिक हैं, वहां पर आने वाले सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की ब्लड प्रैशर, शूगर / डायबिटीज, कैंसर से संबंधित जांच पूरी करवाएं तथा संस्था में सभी मरीजों की जांच संबंधी रिकार्ड रखें। कैंसर से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर भेजें। कैंसर पेंशन संबंधी योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्र के अधीन जो भी स्टेज 3 या 4 के कैंसर मरीज आते हैं, उनकी सूची सत्यापित करके जिला मुख्यालय को भेजें ताकि मरीजों को लाभ मिल सके। इसके अलावा सभी कैंसर मरीजों तथा एक सहायक के लिए निशुल्क बस पास की सुविधा उपलब्ध है। एनसीडी क्लीनिक के बाहर कार्यक्रम जागरूकता संबंधी प्रचार एवं प्रसार सामग्री चस्पा करें ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके। क्लीनिक में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें प्राथमिकता देते हुए उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम, डॉ. रघुबीर पूनिया, डॉ. अरुण चालिया, डॉ. संदीप लोहान, डॉ. संजीत, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed