फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers are not getting the benefit of display screen and sound system in buses

Jind News: बसों में डिस्पले स्क्रीन और साउंड सिस्टम का यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ

Wed, 08 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not getting the benefit of display screen and sound system in buses
07जेएनडी13-नई रोडवेज बसों में लगी डिस्पले स्क्रीन। संवाद
जींद। रोडवेज बेड़े में आई नई बसें आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। इन बसों में डिस्पले स्क्रीन और साउंड सिस्टम जैसे उपकरण भी लगे हुए हैं लेकिन चालक-परिचालकों और यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नई बसों में लगी डिस्पले स्क्रीन का कनेक्शन रोडवेज अधिकारियों ने काट दिया है। इसके चलते बस में लगे माइक सिस्टम का लाभ भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

माइक सिस्टम के माध्यम से रोडवेज चालक और परिचालक यात्रियों को स्टॉपेज के बारे में बताते थे ताकि कोई यात्री नींद में हो या फिर किसी को स्टॉप पर उतरना हो तो वहां आसानी से उतर सके। डिस्पले स्क्रीन का कनेक्शन काटे जाने पर माइक और साउंड सिस्टम भी उसके साथ ही बंद हो गया है। ऐसे में लगभग दो महीने से बस में लगी डिस्पले स्क्रीन और माइक सिस्टम बंद पड़ेे हैं।
विज्ञापन

गौरलतब है कि रोडवेज बेड़े में पिछले छह महीने में 80 से अधिक नई बसें आ चुकी हैं, जिसमें से अभी हाल ही में आई 17 नई बस ऑनरूट भी नहीं हो पाई है। इन नई बसों में तीन डिस्पले स्क्रीन लगाई गई हैं। एक स्क्रीन बस के मेन शीशे पर, दूसरी स्क्रीन बस के अंदर और तीसरी स्क्रीन बस के पिछले शीशे पर लगी हुई है। इस स्क्रीन पर बस का रूट डिस्पले होता है। उदाहरण के तौर पर यदि बस चंडीगढ़ जाती है तो स्क्रीन बस में लगी स्क्रीन पर बस जींद से बस चलकर वाया कैथल, पिहोवा, अंबाला के रूट से चंडीगढ़ जाने वाले रूट को दर्शाती है। गुजरात की एक कंपनी द्वारा बस में माइक और डिस्पले सिस्टम लगाए गए थे। कंपनी ने डेमो के तौर पर बडौदरा का रूट फीड किया था। डिपो में आने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने नए रूट फीड नहीं करवाए, जिसके चलते बसों में जींद से वडोदरा का रूट डिस्पले स्क्रीन पर चलता रहा। इसकी शिकायत यात्रियों ने अधिकारियों से की। अधिकारियों ने डिस्पले स्क्रीन में निर्धारित रूट फीड करने की बजाय उनका कनेक्शन ही काट दिया। इसके चलते यह डिस्पले स्क्रीन लगभग दो महीने से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में जिस कंपनी ने डिस्पले स्क्रीन और माइक सिस्टम लगवाया है, उस कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है। डिस्पले स्क्रीन में निर्धारित रूट फीड करने के लिए कंपनी के कर्मचारी आएंगे, जिसके बाद स्क्रीन ठीक चल पड़ेगी और बसों में लगा माइक सिस्टम भी शुरू हो जाएगा।

--अनिल कुमार, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो जींद

07जेएनडी13-नई रोडवेज बसों में लगी डिस्पले स्क्रीन। संवाद

07जेएनडी13-नई रोडवेज बसों में लगी डिस्पले स्क्रीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed