फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pass holder passenger tore TET's uniform in Navyug Express

Jind News: नवयुग एक्सप्रेस में पासधारक यात्री ने टीईटी की फाड़ी वर्दी

Thu, 01 Dec 2022 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pass holder passenger tore TET's uniform in Navyug Express
जींद। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा जाने वाली नवयुग एक्सप्रेस ट्रेन में आरक्षित बोगी में यात्रा कर रहे एमएसटी धारक यात्री से टीईटी ने जुर्माने की राशि मांगी तो उसने झगड़ा किया। यात्री ने टीईटी की वर्दी फाड़ दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी नरवाना के पंजाबी चौक निवासी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ के जवान रामखिलाड़ी ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि 30 नवंबर रात आठ से सुबह आठ बजे तक प्लेटफार्म पर ड्यूटी लगी थी। गाड़ी नंबर 16787 नवयुग एक्सप्रेस के आने पर कंट्रोल रूम से संदेश आया कि एस-1 बोगी में किसी यात्री ने ड्यूटी पर तैनात टीईटी के साथ झगड़ा कर उनकी वर्दी फाड़ दी। ड्यूटी में बाधा भी पहुंचाया। रात साढ़े 11 बजे नवयुग एक्सप्रेस गाड़ी प्लेटफार्म-4 पर आकर रुकी तो एस-1 बोगी में टीईटी के साथ एक यात्री लड़ाई-झगड़ा कर रहा है और टीटी की वर्दी भी फटी हुई थी।
विज्ञापन

टीईटी विजय कुमार ने बताया कि यात्री सुमित आरक्षित बोगी में सफर कर रहा था। जब उससे टिकट मांगा तो उसने एमएसटी दिखा दिया जबकि एमएसटी पर आरक्षित बोगी में सफर नहीं किया जा सकता। उसे जनरल बोगी में जाने को कहा तो वह नहीं माना और वहीं बैठा रहा। उससे जुर्माना मांगा तो उसने जुर्माना देने से मना कर दिया। उसने लड़ाई की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने नरवाना के पंजाबी चौक निवासी सुमित के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालने, धमकी देने और वर्दी फाड़ने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-कपिल एचसी जांच अधिकारी, जीआरपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed