{"_id":"68262fec58fe3481dd07f0c7","slug":"parents-waiting-for-schedule-for-admission-under-rte-jind-news-c-199-1-jnd1002-134709-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरटीई के तहत दाखिले के लिए शेड्यूल का इंतजार कर रहे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरटीई के तहत दाखिले के लिए शेड्यूल का इंतजार कर रहे अभिभावक
Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि समाप्त हो चुकी है। अभी ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। दस्तावेजों की जांच का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
जींद खंड में आरटीई के तहत एक हजार से अधिक आवेदन आए हैं। हालांकि मौलिक शिक्षा हरियाणा के निदेशालय ने चार बार ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई थी। शुरुआत में पहले ऑनलाइन आवेदन की तारीख 15 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल थी, जिसे दूसरी बार बढ़ाकर 25 अप्रैल तक कर दिया गया था। फिर ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दी गई है। इसके बाद एक मई तक आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया था।
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के जिला प्रधान अशोक मित्तल ने कहा कि आरटीई के तहत आगामी शेड्यूल को लेकर अभिभावक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौलिक शिक्षा हरियाणा निदेशालय ने चार बार ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया था जो मई माह के शुरुआत में पूरी हो चुकी है। लगभग दो सप्ताह बाद भी आगामी शेड्यूल को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अभिभावक चिंता में हैं और जल्द से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिस मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय के पास 25 प्रतिशत सीटों से अधिक ऑनलाइन दाखिले फार्म प्राप्त होंगे तो जिलास्तरीय कमेटी अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रॉ निकालना सुनिश्चित करेंगे। जिले के विभिन्न स्कूलों ने आरटीई के तहत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्ष में कुल 2341 सीट दर्शाई हैं। इसमें से नर्सरी कक्षा में 1908, एलकेजी कक्षा में 40, यूकेजी कक्षा में 60 और ग्रेड-1 में 324 सीट शामिल हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी कार्य दिवस के दौरान संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा जिन मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में बच्चे वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में पहले से पढ़ रहे हैं, वे स्कूल उन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में अपग्रेड करेंगे। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के दाखिले केवल नर्सरी, केजी और प्रथम कक्षा में दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की तारीख समाप्त होने के बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी जमा कराए गए दस्तावेजों की पुष्टि उपरांत आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करेगें।
पोर्टल के माध्यम से होगी सत्यापन प्रक्रिया :
सत्यापन प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से होगी। सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत जिन आवेदनों की पुष्टि या जांच सही पाई जाएगी, उन आवेदनों की सूची को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद अभिभावकों को विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित दस्तावेज संबंधित विद्यालयों में दाखिले के समय जमा करवाने होंगे।
-- -- -- -- --
आरटीई के तहत दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख समाप्त हो चुकी है। अभी आगामी दाखिला को लेकर शेड्यूल नहीं आया है। जैसे ही शेड्यूल आता है अभिभावकों को सूचित कर दिया जाएगा। दस्तावेजों की जांच का कार्य चल रहा है।
-- डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।