{"_id":"69efaa63899012723107c98c","slug":"parents-sensitized-regarding-hpv-vaccination-jind-news-c-199-1-jnd1010-152394-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एचपीवी टीकाकरण के लिए अभिभावकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एचपीवी टीकाकरण के लिए अभिभावकों को किया जागरूक
विज्ञापन
27जेएनडी05: ईगराह की चौपाल में एचपीवी टीकाकरण के लिए अभिभावकों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराय के तत्वावधान में गांव ईगराह की चौपाल में सोमवार को जागरूकता सभा का आयोजन हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों के अभिभावकों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में ब्लॉक आशा कॉर्डिनेटर गुरशरण, नीरज और सुनीता एमपीएचडब्ल्यू ने ग्रामीणों को सर्वाइकल कैंसर और इससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक आशा कॉर्डिनेटर गुरशरण ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक घातक बीमारी है लेकिन समय पर एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इसे रोका जा सकता है।
वैक्सीन 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। नीरज व सुनीता ने कहा कि यह पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए किसी भी भ्रांति में न आएं और समय पर टीकाकरण करवाएं। इस अवसर पर प्रधान नफेसिंह, स्थानीय आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।