फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parents and children are waiting for the new schedule for admission under RTE

Jind News: आरटीई के तहत दाखिले के लिए नए शेड्यूल का अभिभावक और बच्चे कर रहे इंतजार

Sun, 01 Jun 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Parents and children are waiting for the new schedule for admission under RTE
जींद। निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले को लेकर शेड्यूल अभी तक नहीं आया है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी देने के लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूल संचालकों को 26 मई तक का समय दिया था। अधिकतर स्कूल संचालकों ने पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी अपडेट कर दी है। अब अभिभावक और बच्चे नए शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक जून से विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, लेकिन अभी तक आरटीई के तहत दाखिले नहीं हुए हैं। अप्रैल माह से स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आरटीई के तहत जिन स्कूलों ने एमआईएस पोर्टल पर 25 प्रतिशत सीट दर्शानी होती है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के दाखिले केवल नर्सरी, केजी और प्रथम कक्षा में दिए जाएंगे। बतां दे कि आरटीई के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख एक मई थी। जींद ब्लॉक में आरटीई के तहत एक हजार से अधिक आवेदन आए थे। दस्तावेजों की जांच का कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा हरियाणा के निदेशालय ने चार बार ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई थी। शुरुआत में पहले ऑनलाइन आवेदन की तारीख 15 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल थी, जिसे दूसरी बार बढ़ाकर 25 अप्रैल तक कर दिया गया था। फिर ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दी गई है।
इसके बाद एक मई तक आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया था। जिस मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय के पास 25 प्रतिशत सीटों से अधिक ऑनलाइन दाखिले फार्म प्राप्त होंगे तो जिला स्तरीय कमेटी अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रॉ निकालना सुनिश्चित करेंगे।
किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी कार्य दिवस के दौरान संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिन मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में बच्चे वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में पहले से पढ़ रहे हैं, वे स्कूल उन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में अपग्रेड करेंगे। सत्यापन की प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से होगी। सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत जिन आवेदनों की पुष्टि या जांच सही पाई जाएगी, उन आवेदनों की सूची को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद अभिभावकों को विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित दस्तावेज संबंधित विद्यालयों में दाखिले के समय जमा करवाने होंगे।



------------
आरटीई के तहत निजी स्कूल संचालकों को पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी 26 मई तक अपलोड करनी थी। इसके बाद अभी आगामी दाखिला शेड्यूल को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। जैसे ही शेड्यूल को लेकर कोई अपडेट आएगी तो अभिभावकों को अवगत करवा दिया जाएगा।
--डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed