फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parade with tractors in Uchana, support to farmer movement

Jind News: उचाना में ट्रैक्टरों के साथ निकाली परेड, किसान आंदोलन को समर्थन

Tue, 28 Jan 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Parade with tractors in Uchana, support to farmer movement
27जेएनडी11: ट्रैक्टर यात्रा निकालते हुए किसान। संवाद - फोटो : संवाद
उचाना(जींद)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर उचाना में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली। यह परेड वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित की गई। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल कार्यालय के नजदीक किसान ट्रैक्टर लेकर एकत्रित हुए। यहां से नेशनल हाइवे से होते हुए शहर के बाजारों से गुजरे। किसानों की ट्रैक्टर परेड के चलते प्रशासन पूरी तरह से सर्तक नजर आया। उचाना धरना संयोजक आजाद पालवा ने कहा कि सरकार ने बैरिकेड्स लगाकर किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया है और उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में ट्रैक्टर परेड निकालने का आह्वान किया था।
विज्ञापन

इस ट्रैक्टर परेड में विभिन्न गांव से किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। यह प्रदर्शन किसानों की एकजुटता और उनकी मांगों के प्रति दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। यह आंदोलन सिर्फ एक प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे देश में किसानों के बीच जागरूकता फैलने के लिए था। इस अवसर पर सिक्किम सफा खेड़ी, रामनिवास करसिंधु, बीरा करसिंधु, उमेद छापड़ा, मिया सिंह दरोली, जोधाराम सेढ़ा माजरा, प्रेम घसो, ज्ञानीराम कामरेड, रामफल उचाना कलां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed