{"_id":"9d9808f25645221b47b3c12fda50c10c","slug":"panchyat-chunav-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द होंगे ग्राम पंचायत चुनाव : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द होंगे ग्राम पंचायत चुनाव : बराला
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही ग्राम पंचायतों के चुनाव का बिगुल बज सकता है। सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
बराला शनिवार को जाजवान गांव में विधानसभा की अकाउंट कमेटी के सदस्य के तौर पर पाइप लाइन घोटाले का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर बनाए गए नियम देश के लिए नजीर बनेंगे। अब हरियाणा के इस निर्णय को दूसरे राज्यों को भी अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़े लिखे पंच, सरपंच चुने जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। वहीं अपराधियों के चुनाव में भाग नहीं ले पाने के कारण अच्छे लोग चुनकर आगे आएंगे और राजनीति के स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में बराला ने कहा कि ग्राम पंचायतों की तरह विधायकों व सांसदों की योग्यता भी निर्धारित होनी चाहिए लेकिन इस नियम के लागू करने के लिए संसद में प्रस्ताव पास होना जरूरी है। इसके लिए संसद में विचार किया जाना चाहिए।
बराला ने कहा कि हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने प्रदेश के हित में कुछ नियम बनाए थे किंतु कुछ लोगों को वह रास नहीं आए और वह इस मामले को कोर्ट में लेकर चले गए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रत्येक गांव में सोशल ऑडिट टीम बनाई जाएगी। यह टीम गांव में चल रहे विकास कार्यों तथा गुलाबी, पीले राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं की निगरानी करेगी।
गांव की सोशल ऑडिट कमेटी की सहमति से ही गांव के लोगों को सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बराला ने कहा कि प्रशासन व जनता के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।