फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panchayats which topped in voting will be honored

Jind News: मतदान के मामले में अव्वल रही पंचायतें होंगी सम्मानित

Sat, 15 Jun 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 15 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayats which topped in voting will be honored
15जेएनडी12: ज्योति प्रकाश उर्फ जेपी। संवाद
उचाना। मतों के हिसाब से बेशक गांव छोटे हों, लेकिन मतदान करने में सबसे आगे नजर आए। ज्यादा मतदाता वाले गांवों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उचाना अधिकार मंच जिन पांच पंचायतों को ज्यादा मतदान करने पर सम्मानित करेगी, उनमें सबसे कम मतदाता वाली ग्राम पंचायत शामिल है।
विज्ञापन

उचाना अधिकार मंच के प्रधान ज्योति प्रकाश उर्फ जेपी ने बताया कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में रोजखेड़ा गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान किया। इसके अलावा रोजखेड़ा गांव का मतदान प्रतिशत 76 प्रतिशत, सेढ़ा माजरा का 74.71 प्रतिशत, कालता गांव का 74.58 प्रतिशत, कुचराना खुर्द गांव का 73.98 प्रतिशत, जीवनपुर का 73.56 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि रोजखेड़ा ग्राम पंचायत को 21 हजार रुपये, सेढ़ा माजरा को 11 हजार रुपये, कालता को 7100 रुपये, कुचराना खुर्द को 6100 रुपये तथा जीवनपुर ग्राम पंचायत को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान करने वाली टॉप-5 ग्राम पंचायतों को उचाना अधिकार मंच सम्मानित कर रहा है। इसको लेकर मंच ने शेड्यूल बना लिया है। 16 जून को गांव रोजखेड़ा, 22 जून को सेढ़ा माजरा, 23 जून को कालता गांव, 29 जून को कुचराना खुर्द और 30 जून को गांव जीवनपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

15जेएनडी12: ज्योति प्रकाश उर्फ जेपी। संवाद

15जेएनडी12: ज्योति प्रकाश उर्फ जेपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed