चौधर की दावेदारी के लिए आज आखिरी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण के नामांकन की अंतिम तिथि शनिवार को है। इसके चलते चुनाव लड़ने के इच्छुक भावी उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए ताकत झौंक दी। वहीं सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भावी उम्मीदवार असमंजस में हैं। शुक्रवार को भी कई लोग नो ड्यूज के लिए बिजली निगम तथा बैंक कार्यालय की लाइन में लगे रहे।
अब जिला परिषद के लिए कुल 44 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल करवाएं। इनमें से तीन उम्मीदवार वीरवार को नामांकन दाखिल करवा चुके हैं। जिला परिषद के लिए 28 पुरुषों तथा 16 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाए हैं।
जिला परिषद के वार्ड नंबर एक में दो पुरुष उम्मीदवारों ने, वार्ड दो में दो पुरुष उम्मीदवारों ने, वार्ड नंबर 10 से दो पुरुषउम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 11 से एक पुरुष उम्मीदवार ने, वार्ड नंबर-12 से तीन महिलाओं ने, वार्ड नंबर 13 से पांच पुरुषों ने, वार्ड नंबर 14 से एक पुरुष उम्मीदवार ने, वार्ड नंबर 15 से पांच पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर एक से दो पुरुष उम्मीदवारों ने तथा एक महिला ने नामांकन जमा करवाया है। वार्ड नंबर-17 से एक पुरुष उम्मीदवार ने, वार्ड-18 से दो पुरुष उम्मीदवारों तथा एक महिला उम्मीदवार ने, वार्ड-19 से एक महिला ने, वार्ड-21 से तीन पुरुष तथा एक महिला ने अपना नामांकन भरा है। वार्ड-22 से तीन महिलाओं ने अब तक अपने नामांकन जमा करवाए हैं। वार्ड नंबर-24 से दो पुरुषों ने, वार्ड-25 से चार महिलाओं ने तथा वार्ड नंबर 26 से दो महिलाओं ने नामांकन भरे हैं।
जींद में सरपंच के 125 नामांकन
अब जींद ब्लॉक में सरपंच और पंच के लिए आवेदन आने बेशक देरी हुई है, लेकिन अब इसने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को जींद ब्लॉक में सरपंच के लिए 125 आवेदन आए। इसमें 85 पुरुष तथा 40 महिला उम्मीदवार हैं। इसी प्रकार पंच के लिए 69 पुरुष तथा 22 महिलाओं ने नामांकन भरा है। पंचायत समिति में 11 पुरुष तथा 15 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
सफीदों ब्लॉक
सफीदों ब्लॉक में पंचायत समिति के लिए 17 पुरुष तथा आठ महिलाओं ने आवेदन किया है। सररपंच के लिए 47 पुरुष व 29 महिलाएं नामांकन कर चुकी हैं। पंच के लिए 110 पुरुष व 50 महलाओं ने नामांकन किया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मिली राहत
जिले में काफी ऐसे लोग हैं, जो चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सरकार के नए नियमों के चलते अयोग्य हो गए थे। शुक्रवार को ये लोगों ने दिन भर अपने कागज तैयार करवाने में लगे रहे। हालांकि शुक्रवार को अधिकतर नामांकन सरकार की नई शर्तों के अनुसार ही आए हैं, लेकिन अब उम्मीदवार इन शर्तों के बिना भी नामांकन कर सकते हैं।
रसीद पर लिखा जाएगा रिमार्क
पंचायती राज संस्थाओं के लिए बिना एनओसी नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों को जो रसीद दी जाएगी, उस पर यह टिप्पणी लिखी जाएगी कि उनका नामांकन सबजेक्ट टू ऑऊट कम डब्लयू टीसी 671 ऑफ 2015 जो सुप्रीम कोर्ट में लम्बित हैं, के आधार पर प्राप्त किया गया है। -अजित बालाजी जोशी, डीसी
डीसी अजित बालाजी जोशी ने उप-आबकारी एंव कराधान आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं। इसमें हर रोज बिकने वाली शराब का रिकॉर्ड रखा जाए। अवैध रूप से शराब की बिक्री किसी भी सूरत में नही होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत जिला में आचार संहिता लागू हो गई है।