फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   pakistan and rahul pained by removed of artical 370 : yogi

अनुच्छेद 370 हटाने से पाकिस्तान और राहुल को पीड़ा : योगी

Fri, 11 Oct 2019 07:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
pakistan and rahul pained by removed of artical 370 : yogi
भाजपा उम्मीदवार परमेंद्र सिंह ढुल के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत् - फोटो : Jind
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पाकिस्तान और राहुल गांधी को पीड़ा हुई। कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 हटाने का जमकर विरोध किया। जब बार्डर पर जवान शहीद होता है तो कांग्रेस के मुुंह से सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं निकला। इससे लगता है कि कांग्रेस आतंकवादियों से मिली हुई है। कांग्रेस ने समाज को बांटने का काम किया है। इस कारण देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाना से भाजपा उम्मीदवार परमेंद्र सिंह ढुल की गतौली में हुई जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि विजयदशमी के दिन जब देश के रक्षामंत्री फ्रांस से राफेल लेकर लौटते हैं और उसकी पूजा करते हैं तो इसमें भी कांग्रेस को परेशानी होती है। शास्त्रों में शस्त्र की पूजा को सही माना गया है। अगर देश की सुरक्षा खतरे में होगी तो क्या हम विकास कर पाएंगे। प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाकर देश के माथे से 70 साल पुराना कलंक मिटा दिया है। अब हरियाणा के लोग भी कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकते हैं। कांग्रेस ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 देकर नरक बना दिया था, अब फिर से प्रधानमंत्री ने उसे स्वर्ग बना दिया है। पिछली सरकारों ने नारी सशक्तीकरण के नारे तो बहुत दिए, लेकिन लागू नहीं कर पाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने हरियाणा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को सम्मान दिया है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए तीन तलाक कानून बनाया। इससे भी कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। कांग्रेस ने देश के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस शासन में 2जी घोटाला हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स में एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, उसमें भी घोटाला हुआ। खेल पूरे हो गए, लेकिन योजनाएं पूरी नहीं हो पाईं। कांग्रेस सरकार में रॉबर्ड वाड्रा ने निवेश आने और युवाओं को नौकरी देने के नाम पर जमीन घोटाला किया, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पारदर्शिता से 72 हजार नौकरियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed